Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   gandhi ji is real freedom fighter of country

भारत की आजादी में महात्मा गांधी का सबसे बड़ा योगदान: सैलजा

Wed, 02 Oct 2019 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
gandhi ji is real freedom fighter of  country
भारत की आजादी में महात्मा गांधी का सबसे बड़ा योगदान: सैलजा
विज्ञापन

-होडल में गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस विधायक उदयभान के साथ मिलकर की शहर में पदयात्रा
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने कहा है कि भारत को अग्रेजों से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सबसे बड़ा योगदान रहा है। अहिंसा के रास्ते पर चल देश को एक धागे में पिरो जिस तरह से अंग्रेजों को देश छोड़ने को महात्मा गांधी ने मजबूर किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। महात्मा की उपाधी किसी को यूं ही नहीं मिलती। बड़े संघर्ष, त्याग व तप के बाद यह उपाधी मिलती है और महात्मा गांधी ने यह सब करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश में गांधी जयंती मनाई जाती है, लेकिन यह तभी सार्थक होगी, जब हम जातपात, धर्म के नाम पर लड़ना बंद करेंगे। आपस में भाईचारा, प्यार बढ़ाने का काम करेंगे और हिंसा को छोड़कर अहिंसा का रास्ता अपनाएंगे।
कुमारी सैलजा बुधवार को होडल में कांग्रेस विधायक व होडल से संभावित प्रत्याशी उदयभान द्वारा आयोजित गांधी जयंती कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं। कार्यक्रम के बाद कुमारी सैलजा व विधायक उदयभान ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ शहर में पदयात्रा निकाली। पदयात्रा बाजार में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास जाकर संपन्न हुई। जहां सैलजा व विधायक ने गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कुमारी सैलजा ने कहा कि आज जिस तरह का देश में माहौल बनाया जा रहा है, उसकी गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जैसे नेताओं ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। लाखों आम लोगों के बलिदान से मिली इस आजादी को आज कुछ राजनीतिक दल जातपात व धर्म के नाम पर खत्म करने का काम कर रहे हैं। यह लोगों को समझने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के खिलाफ एक माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन हर व्यक्ति जानता है कि देश की आजादी में कांग्रेस की अहम भूमिका रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समय हरियाणा में विधानसभा चुनावों का चल रहा है। ऐसे में अपने व पराए की पहचान करने की जरूरत है। आज लोगों को देशभक्ति के नाम पर देश को तबाह करने वाली ताकतों से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल चल रहा है तथा आने वाली 21 अक्टूबर के बाद हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों से कांग्रेस को वोट देने की भी अपील की। कांग्रेस विधायक उदयभान ने कहा कि भाजपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। 75 पार तो दूर भाजपा 25 पार भी नहीं कर पाएगी। इस अवसर पर काफी संख्या में कांग्रेस नेता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed