फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Gadpuri toll protest started

गदपुरी टोल का शुरू हुआ विरोध

Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Gadpuri toll protest started
पलवल। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित गदपुरी में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे टोल टैक्स का विरोध में अब आम जनमानस भी उतर आया है। जहां राजनीतिक दलों के नेता इसका विरोध कर रहे हैं, वहीं व्यापारी व आम लोग भी इसके विरोध में खड़े हो गए हैं। उधर पृथला के पूर्व विधायक व भाजपा नेता के नेतृत्व में 10 अप्रैल को हुई बैठक में टोल के विरोध में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर सर्वजातीय महापंचायत करने का निर्णय लिया गया है। राजनीति दलों के नेताओं के अलावा आम लोग चाहते हैं कि टोल हटाया जाए।
विज्ञापन

व्यापारियों पर बोझ
पलवल-फरीदाबाद के बीच टोल टैक्स लगाना लोगों के साथ खासकर पलवल के लोगों के लिए अन्याय है। पलवल जिले का व्यापारी फरीदाबाद व दिल्ली रोजाना जाता है। ऐसे में इतना ज्यादा टोल टैक्स देना पलवल के व्यापारियों पर एक बोझ है। इस जजिया कर को हटाया जाए। व्यापारियों को इसके खिलाफ एकजुट करने का काम किया जाएगा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी प्रतिनिधिमंडल मिलेगा।
विज्ञापन

- दीपक गोयल, व्यापारी नेता
रोज जाते हैं फरीदाबाद
मेरा प्रतिदिन फरीदाबाद जाना रहता है। मेरा सारा व्यापार फरीदाबाद से चलता है। ऐसे में गदपुरी में टोल बैरियर से गुजरना मेरे लिए बेहद परेशानी वाला रहेगा। गदपुरी टोल से जहां आए दिन जाम लगने से समय की बर्बादी होगी, वहीं पैसे भी अलग से लगेंगे। सरकार जब गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराते समय पहले ही टैक्स वसूल लेती है तो फिर यह टोल किस लिए। सरकार इस पर ध्यान दें तथा गदपुरी टोल बैरियर को हटाया जाए। - अभिषेक देशवाल, पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में भी किया था विरोध
गदपुरी में टोल शुरू करने की जब बात हुई थी, 2016 में मैंने तब भी विरोध जताया था। उस समय विधानसभा में भी मैंने यह मुद्दा उठाया था, अब भी मैंने ही विरोध शुरू किया है। 10 अप्रैल को मैंने पृथला क्षेत्र के लोगों की पंचायत बुलाई। जिसमें पलवल व फरीदाबाद के काफी लोग भी शामिल हुए तथा सभी ने इसका खुलकर विरोध किया। सरकार को पृथला, पलवल व फरीदाबाद के लोगों के बारे में सोचना चाहिए।

- टेकचंद शर्मा, पूर्व विधायक व भाजपा नेता
जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे
हर दिन लोगों को परेशानी होगी। सरकार ने पलवल जिले के लोगों पर यह बड़ा कर डाला है। इसका हम खुलकर विरोध करते हैं। इस टोल के खिलाफ अदालत का भी सहारा लेंगे। जरूरत पड़ी तो बड़ा आंदोलन भी करेंगे। सरकार को इस टोल को हटाना ही पड़ेगा। जल्द ही इसके विरोध में पलवल जिले के अलावा फरीदाबाद जिले के लोगों को भी बुलाया जाएगा तथा एक पंचायत कर इसका विरोध शुरू किया जाएगा।
- उदयभान, पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed