{"_id":"69cd20fa5277cf50d004ed5e","slug":"four-youths-taken-into-custody-from-palwal-and-nuh-pakistani-spy-case-2026-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पलवल-नूंह में पाकिस्तानी जासूस का नेटवर्क: लंबे समय से मेवात में सक्रिय था, चार हिरासत में; एजेंसियां अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पलवल-नूंह में पाकिस्तानी जासूस का नेटवर्क: लंबे समय से मेवात में सक्रिय था, चार हिरासत में; एजेंसियां अलर्ट
Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
अनुज कुमार
राहुल राज, अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
राहुल राज, अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:13 PM IST
सार
पलवल-नूंह में कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता बढ़ गई है। केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पलवल और नूंह से चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिसकर्मी (सांकेतिक तस्वीर))
- फोटो : एआई तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेवात क्षेत्र में कथित पाकिस्तानी जासूसी नेटवर्क को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की सक्रियता तेज हो गई है। केंद्रीय खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद पलवल और नूंह से चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध एजेंट काफी समय से बहीन और तावडू क्षेत्र में सक्रिय था।
विज्ञापन
पाकिस्तानी जासूस ने पूरे मेवात क्षेत्र में अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ था। उसके पाकिस्तान फरार होने के बाद खुफिया विभाग ने उससे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट पहले बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर में काफी समय रहा था और नूंह जिले के तावडू इलाके में भी रहता था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि पाकिस्तानी जासूस ने पूरे मेवात क्षेत्र में अपना नेटवर्क तैयार किया हुआ है। उसके पाकिस्तान फरार होने के बाद एजेंसियों ने उससे जुड़े लोगों की धरपकड़ तेज कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, हिरासत में लिए गए युवकों में एक बहीन थाना क्षेत्र के गांव पावसर का निवासी उसका खास साथी बताया जा रहा है, जबकि दो अन्य युवक पलवल जिले के हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि साल 2017 के दौरान ये युवक जम्मू-कश्मीर में कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के संपर्क में आए थे, जिनके पाकिस्तान लिंक होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
फिलहाल, पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आधिकारिक बयान देने से बच रही हैं। जांच गोपनीय तरीके से की जा रही है और आने वाले दिनों में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।
क्या कहते है अधिकारी--
इस मामले में एसपी और डीएसपी हेडक्वार्टर से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।