फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   four lakh sapling to be planted in the disrict

पलवल जिले में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे

Fri, 14 Aug 2020 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
four lakh sapling to be planted in the disrict
सरस्वती महिला महाविद्यालय में पौधे रोपते हुए शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल - फोटो : Palwal
पलवल जिलेे में लगाए जाएंगे चार लाख पौधे
विज्ञापन

पलवल। प्रदेश के शिक्षा एवं वन मंत्री कंवरपाल ने शुक्रवार को गांव पृथला के स्टेडियम, पलवल के सरस्वती महिला महाविद्यालय और डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में पौधरोपण किया। इस दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि प्रदेश में हरियाणा सरकार द्वारा वन विभाग के माध्यम से वर्ष 2020-21 में 1 करोड़, 25 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही सरपंचों से अपील करते हुए कहा कि पौधरोपण की मुहिम को आगे बढ़ाएं। इस बार मंदिरों, गुरुद्वारों और ग्राम पंचायतों के स्तर पर पौधे अधिक लगाए जाएंगे। इसलिए हर ग्राम पंचायतें फलदार और छायादार पौधे लगाएं। सरकार का प्रयास है कि व्यावसायिक या सजावटी पौधे लगाने के बजाय हरियाली बनाए रखने के लिए पौधे लगाए जाएं। शिक्षामंत्री ने सरस्वती महिला महाविद्यालय में बी.एड. कोर्स के लिए बनने वाले नए भवन का शिलान्यास भी किया।
हरियाणा की प्रधान मुख्य वन संरक्षक डॉ. अमरिंदर कौर ने कहा कि वन विभाग ने पौधरोपण के लिए राज्य में 1126 गांवों का चयन किया है। प्रथम वर्ष में प्रत्येक जिले के 50-50 गांवों को पौधरोपण के लिए चुना गया है। अभियान के तहत आम, जामुन, आंवला, नीम, बेल पत्थर और तुलसी आदि के पौधे लगाए जाएंगे। इस वर्ष पलवल जिले में लगभग 4 लाख पौधे लगाए जाएंगे। इस अवसर पर पृथला के विधायक नयनपाल रावत, पलवल विधायक दीपक मंगला, भाजपा जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, भाजपा नेता पवन अग्रवाल, मुकेश सिंगला, गंगालाल गोयल, ममता चौहान, रामी, सुभाष कत्याल, डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. बाबूलाल शर्मा, सरस्वती महिला महाविद्यालय के चेयरमैन अतुल मंगला, सरस्वती महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य शशि शर्मा, मुख्य वन संरक्षक (दक्षिणी परिमंडल) वास्वी त्यागी आदि मौजूद रहीं। चारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया
हुडा सेक्टर-दो में भाजपा नेत्री ममता चौहान ने शिक्षामंत्री कंवरपाल का स्वागत किया। उन्होंने शिक्षामंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान शिक्षामंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed