{"_id":"61acf464bb939e3cb517e9d7","slug":"foundation-stone-of-roads-to-be-built-at-a-cost-of-two-crore-rupees-palwal-news-noi619661812","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़कों का शिलान्यास
विज्ञापन
पलवल। बिजली एवं भारी उद्योग केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने रविवार को पलवल के गांव रूंधी में लगभग 2 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर पलवल विधानसभा के विधायक दीपक मंगला भी मौजूद रहे। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि लगभग साढ़े 62 लाख रुपये की लागत से गांव रूंधी से लाडियाका, करीब 1 करोड़ 33 लाख रुपये की लागत से रूंधी से बामनीखेड़ा तक सड़कों का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पलवल के चहुंमुखी विकास कार्यों को पूरा करने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि देश के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उसे लेकर बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पलवल में एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर फरीदाबाद से पलवल तक का सफर और अधिक सुगम हो जाएगा। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के जेवर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण किया जा रहा है। जिले में शहरी व ग्रामीण सड़कों के निर्माण के लिए सरकार द्वारा पर्याप्त मात्रा में धनराशि उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने रूंधी से गांव रायदासका तक और रूंधी से लुलवाडी वाली सड़क को पक्का करवाने का आश्वासन दिया तथा बरात घर की रसोई बनाने के लिए सांसद निधि कोष से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
20 पुलों के निर्माण कार्य पास
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पलवल क्षेत्र की प्रगति के लिए जिलों के साथ गांवों की कनेक्टिविटी भी की जा रही है, ताकि गांवों के लोगों को शहर तक पहुंचने में किसी भी प्रकार की समस्या व देर न हो। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न नहरों पर कई पुलों का निर्माण किया गया है तथा 20 पुलों के निर्माण कार्य को पास किया गया है। उन्होंने कहा कि लगभग 30-40 साल में जिन नहरों पर पुलिया नहीं बनी, वहां हमने उन नहरों पर पुल बनाने का कार्य किया है। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि निश्चित ही सड़कों के निर्माण कार्य पूरा होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पलवल क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी।