फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Forest department will distribute three lakh plants

तीन लाख पौधों का वितरण करेगा वन विभाग

Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
Forest department will distribute three lakh plants
पलवल। वन विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए इस वर्ष 6.5 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। विभाग द्वारा 3.5 लाख पौधों का रोपण तथा विभिन्न योजनाओं के तहत तीन लाख पौधों का वितरण किया जाएगा। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर वन विभाग द्वारा पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। वन विभाग के कार्यालय में जिला वन्य अधिकारी दीपक पाटिल ने पौधरोपण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हर वर्ष विभाग द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों पौधों का रोपण और वितरण किया जाता है। ये पौधे स्कूल, व्यायामशाला, खेल परिसर, सामुदायिक भवनों, कॉलेज, आईटीआई तथा सड़क, तालाब व रजवाहों के किनारे लगाए जाते हैं। इस अवसर पर 3.5 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इनके अलावा जल शक्ति अभियान व पौधागीरी के तहत तीन लाख पौधों का वितरण स्कूली छात्रों और ग्राम पंचायतों में किया जाएगा। विभाग ने 31 प्रकार के फल और छायादार पौधे तैयार किए हैं। छायादार पौधों में नीम, शीशम, पापड़ी, बकैल, गुड़ैल, सफेदा, पिलखन, पीपल, अर्जुन, अलस्टोनिया, गुलाब शामिल हैं। जबकि फलदार पौधों में जामुन, अमरूद, शहतूत, अनार, आंवला, इमली आदि पौधे हैं। इस अवसर पर वन राजिक अधिकारी अमरदीप सिंह यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed