{"_id":"6adf9d7abeaf7e294a021187","slug":"fitness-equipment-installed-but-no-space-for-working-out-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116767-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: फिटनेस के उपकरण लगे, लेकिन कसरत की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: फिटनेस के उपकरण लगे, लेकिन कसरत की जगह नहीं
विज्ञापन
ओपन जिम का फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस छात्रों और डॉक्टरों की सुविधा के लिए लगाया गया ओपन जिम इन दिनों महज शोपीस बनकर रह गया है। जिम के आसपास झाड़ियां उग आई हैं, जिसके कारण सांप-बिच्छू का डर बना रहता है।
कॉलेज परिसर में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओपन जिम लगाया गया था, लेकिन स्थान का चयन सही नहीं होने के कारण इसका उद्देश्य ही पूरा होता नजर नहीं आ रहा। जिम के आसपास पर्याप्त खाली जगह नहीं होने से एक्सरसाइज करने में परेशानी होती है। कई उपकरण ऐसे स्थान पर लगे हैं, जहां व्यायाम के लिए जरूरी मूवमेंट तक आसानी से नहीं किया जा सकता।
छात्र अनिल, सुरेश, अवेश का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ शारीरिक फिटनेस भी बेहद जरूरी है। परिसर में उपलब्ध ओपन जिम उनके लिए उपयोगी साबित हो सकता है, लेकिन वर्तमान स्थान पर इसे चलाना मुश्किल है।
विज्ञापन
वहीं जिम के आसपास झाड़ियां होने से सुबह और शाम के समय यहां कीड़ा-मकोड़ा और अन्य जीव-जंतुओं का खतरा बना रहता है। इससे छात्र और डॉक्टर जिम का इस्तेमाल करने से भी बचते हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जिम को किसी साफ-सुथरे और पर्याप्त खुली जगह पर स्थापित किया जाए तो इसका बेहतर लाभ मिल सकता है।
मेडिकल कॉलेज के छात्रों और डॉक्टरों ने कॉलेज प्रशासन से मांग की है कि ओपन जिम को वर्तमान स्थान से हटाकर किसी ऐसी खुली और सुरक्षित जगह पर लगाया जाए, जहां पर्याप्त स्थान हो और लोग आसानी से व्यायाम कर सकें। साथ ही आसपास की झाड़ियों की सफाई कराने की भी मांग की गई है।
छात्रों का कहना है कि जिम लगाने पर खर्च किया गया पैसा तभी सार्थक होगा, जब उसका नियमित रूप से उपयोग हो सके। प्रशासन को छात्रों और डॉक्टरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसके स्थान पर पुनर्विचार करना चाहिए।
कोट
ओपन जिम के आसपास की झाड़ियाें को जल्द कटवाया जाएगा। छात्रों व स्टाफ को इसकी सुविधा मिल सके, इसके लिए यहां और बेहतर व्यवस्था की जाएगी। - डॉ. मुकेश कुमार, डायरेक्टर, मेडिकल कॉलेज