{"_id":"67ec4328c886d0114400dcd2","slug":"fire-broke-out-in-the-barn-crops-in-two-acres-of-area-burnt-to-ashes-palwal-news-c-24-1-as11003-113225-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: खलिहान में आग लगी, दो एकड़ क्षेत्र में फसल जलकर खाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: खलिहान में आग लगी, दो एकड़ क्षेत्र में फसल जलकर खाक
विज्ञापन
हथीन। आली ब्राह्मण गांव के जंगल में स्थित गेहूं फसल के खलिहान में अचानक आग लग गई। घटना में लगभग दो एकड़ क्षेत्र की फसल जलकर राख हो गई। प्रभावित किसानों जिले सिंह और सुरेश ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, गांव के किसान जिले सिंह और सुरेश के खलिहान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण तुरंत ट्रैक्टरों में पानी लेकर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के लिए पानी का छिड़काव किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड विभाग को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों के प्रयासों से आग पर काबू पाया गया और अन्य खलिहान को बचा लिया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आग को नियंत्रित कर लिया गया। इस घटना में प्रभावित किसानों, जिले सिंह और सुरेश ने सरकार से आर्थिक सहायता की मांग की है। सुरेश ने अपना खेत आलीमेव के रज्जाक को पट्टे पर दिया हुआ था। घटना स्थल पर बहीन थाना पुलिस भी पहुंची और आग बुझाने में मदद की। संवाद