फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   fighting between farmer and mandi sachiv

मंडी में धान लेकर आए किसानों व सचिव के बीच हुआ विवाद

Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
fighting between farmer and mandi sachiv
होडल। शहर के अग्रसेन चौक स्थित नई अनाज मंडी में मंगलवार की दोपहर धान की फसल लेकर आए किसानों के धान को मंडी में डालने पर बवाल मच गया। किसान जैसे धान को ट्रॉली से निकालने गए तभी मंडी सचिव कर्मचारियों के साथ आ धमके और किसानों से पहचान पत्र की मांग करने लगे। किसानों ने कुछ समय की मांग की, लेकिन मंडी सचिव नहीं माने। जिस पर किसान व आढ़ती मंडी अधिकारियों से भिड़ गए और आपस में कहासुनी होने लगी। आढ़तियों ने मंडी अधिकारियों पर प्रशासनिक अधिकारियों के नाम पर 25 रुपये क्विंटल की रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। मंडी में झगड़े की सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर क्षेत्र के किसान रामसिंह व उसके साथी मंडी में अपनी धान की फसल लेकर आए थे तभी मंडी सचिव देवेंद्र ढुल अपने साथी कर्मचारियों के साथ मंडी में गाड़ी लेकर आ गए और किसानों से पहचान पत्र की मांग करने लगे। जिस पर किसानों ने कुछ देर में लाने का समय मांगा पर मंडी सचिव माने जिस पर आढ़ती व किसान एकत्रित हो गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

किसान बच्चू सिंह, ओमप्रकाश, हरिसिंह ने जानकारी देते मंडी के अधिकारी उनके गेट पास नहीं काट रहे और पैसों की मांग करते है। मंडी के पूर्व प्रधान सतपाल सिंह ने मंडी के अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए बताया कि मंडी के अधिकारी राइस मिलों व अन्य स्थानों पर रिश्वत लेने के बाद गेट पास काटते है। भूपेश गोयनका, दिनेश कुमार आदि ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मंडी में चल रहे रिश्वत कांड की उच्च स्तरीय कमेटी से जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम व मंडी के अधिकारियों को गेटों पर कैमरे लगाने और जांच के आदेश जारी कर दिए है। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किसानों का एक-एक दाना धान का खरीदा जाएगा।
- कृष्ण कुमार, जिला उपायुक्त पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed