फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Female accused involved in murderous attack case arrested, sent to jail

Palwal News: जानलेवा हमला करने के मामले में शामिल महिला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Tue, 16 Sep 2025 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Tue, 16 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Female accused involved in murderous attack case arrested, sent to jail
होडल। क्राइम ब्रांच पुलिस ने चांदहट थाना क्षेत्र में 30 अगस्त 2025 को नकाबपोशों द्वारा घर में घुसकर हथियार के साथ किए गए जानलेवा हमले का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने मामले में शामिल महिला आरोपी चंचल को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह के अनुसार, गांव अलावलपुर निवासी कुशल सिंह ने शिकायत दी थी कि 30 अगस्त की रात वह अपने मकान पर बने चौबारे में सो रहा था। रात करीब पौने 12 बजे दरवाजा टूटने की आवाज से उसकी नींद खुल गई। उसने देखा कि दो युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हथियारों के साथ खड़े हैं। जैसे ही कुशल सिंह खड़ा हुआ, आरोपियों ने उसकी छाती पर गोली चलाई, लेकिन गोली उसके पैर में लगी। इसके बाद वह नीचे की ओर भागा तो आरोपियों ने उसे धक्का देकर छत से गिरा दिया। शोर सुनकर उसकी मां और बहन जाग गईं और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की और तीसरे युवक के साथ स्कूटी पर सवार होकर फरार हो गए।
विज्ञापन

शिकायत में आरोप लगाया गया कि कुशल सिंह के साथ पूर्व में संबंध रही एक युवती, साथ ही ललित, अमित, दिनेश, पारस, प्रखर और अन्य अज्ञात लोगों द्वारा कई मोबाइल नंबरों से धमकियां दी जा रही थीं। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर युवती सहित छह नामजद आरोपियों और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास तथा अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि पांच सितंबर को मुठभेड़ में आरोपी रविंद्र उर्फ भोला को गिरफ्तार कर लिया गया था। उसने इस वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार की थी। उसे प्रोडक्शन वारंट पर लिया जा रहा है। मामले की हर पहलू से जांच कर क्राइम ब्रांच ने महिला आरोपी चंचल को गिरफ्तार किया और उसके पास से वारदात में प्रयोग किया गया मोबाइल बरामद कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed