फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers' uproar over not getting DAP

डीएपी नहीं मिलने पर किसानों का हंगामा

Fri, 05 Nov 2021 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 10:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers' uproar over not getting DAP
खाद वितरण केंद्र पलवल में नारेबाजी करते किसान - फोटो : Palwal
पलवल। मालगोदाम रोड स्थित खाद वितरण केंद्र पर सुबह से डीएपी मिलने के इंतजार में बैठे किसानों ने दोपहर तक केंद्र नहीं खुलने के बाद जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। किसानों का आरोप था कि जानबूझकर खाद वितरण केंद्र को शुक्रवार बंद किया हुआ है। जबकि दिवाली पर छुट्टी के बावजूद केंद्र खोलकर अपने चहेतों को खाद का वितरण किया गया। किसानों ने कहा कि यदि ऐसा ही चलता रहा तो किसानों को सड़कों पर आने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को किसान सुबह से ही मालगोदाम रोड स्थित डीएपी खाद वितरण केंद्र पर खाद लेने पहुंच गए। सुबह सात बजे से पहुंचे किसान लाइनों में बैठकर केंद्र खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन दोपहर तीन बजे तक भी केंद्र नहीं खुला तो उनका गुस्सा फूट गया। किसानों ने सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

सरकार के इशारे पर खाद का वितरण हो रहा है। केवल भाजपा नेताओं के चहेतों को ही खाद मिल रही है। मंत्री व विधायक सिफारिश कर अपने चहेतों को खाद दिलवा रहे हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीर सिंह किसान महेशपुर
सुबह से खाद के इंतजार में बैठा हूं, लेकिन खाद नहीं मिल रही है। यदि अब आगे भी ऐसा ही होता रहा तो आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा। अब किसान सड़कों पर उतरेंगे।

- किसान विजयपाल, सदरपुर
अधिकारियों की लगाई ड्यूटी
उपायुक्त कृष्ण कुमार का कहना है कि पलवल जिले में खाद की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। किसानों को पूरी खाद मिलेगी। खरीद केंद्रों पर भी खाद ठीक से वितरण हो, इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed