फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers trying to save the crop by drying it

फसल को सुखाकर बचाने के प्रयास में जुटे किसान

Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmers trying to save the crop by drying it
पलवल। दो दिन हुई बारिश में डूबी धान की फसल को अब किसान बचाने में जुटे हुए हैं। सरकार की तरफ सेे अभी तक गिरदावरी न कराने के बाद किसान अपनी फसल को बचाने में जुट गए हैं। किसानों ने पानी में डूबी धान की फसल को बाहर निकालकर पूडे बनाकर सुखाने का प्रयास करना शुरू कर दिया है। किसान धान को पंखों के आगे रखकर भी सुखाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि कुछ धान तो बच जाए। वहीं सरकार से भी फसल का मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार व सोमवार को पलवल जिले में हुई भारी बारिश में जिले के किसानों की 90 प्रतिशत फसल पूरी तरह से खराब हो गई। पकी फसल भी पूरी तरह से काली पड़ गई है। इससे किसानों को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। किसान बारिश से भीगी फसल की गिरदावरी करा मुआवजा दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक प्रशासन की तरफ से फसलों की गिरदावरी नहीं कराई गई है। किसानों का कहना है कि अब जो फसल बच सकती है, उसे वे खुद सुखाने का प्रयास कर रहे हैं। ताकि सस्ते दामों पर ही सही, कुछ तो पैसा मिले। किसानों ने मुआवजा देने के साथ-साथ खाद की कमी दूर कराने की भी मांग की है।
विज्ञापन

बारिश से फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। सरकार की तरफ से किसानों के नुकसान की भरपाई के लिए अब तक कोई आदेश नहीं आए हैं। कुछ फसल को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। धान का पूडा बनाकर सुखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किशन, लाडियाका
हमारी फसलें बारिश में पूरी तरह से भीग चुकी हैं। अधिकांश फसल खराब हो गई है। जो फसल बची है, उसे सुखाने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि उसे बचाया जा सके। हालांकि उम्मीद कम है। फिर भी कोशिश कर रहे हैं।
- चरण, बाता
फसल पूरी तरह से बरबाद हो चुकी है। अब तो बची फसल को सुखाकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए तथा जल्द ही गिरदावरी कराकर मुआवजा दिलाना चाहिए।

- जगदीश महाशय, लुलवाडी
बारिश से जो फसल बरबाद हुई है, उसकी गिरदावरी कराई जा रही है। पटवारियों को आदेश दे दिए हैं। मंडियों में जो फसल आ चुकी है, उसे खरीदा जाएगा। किसानों को नुकसान से बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
- रोहताश, तहसीलदार पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed