फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Farmers protest on not getting compensation

मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Nov 2020 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Farmers protest on not getting compensation
पलवल के गांव पृथला में प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Palwal
मुआवजा न मिलने पर किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। पलवल से कुंडली तक बनाए जा रहे रेलवे कॉरिडोर के लिए अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से नाराज किसानों ने परिवार सहित निर्माण स्थल पर जाकर प्रदर्शन किया। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द तय मुआवजा राशि नहीं मिली तो वे कॉरिडोर का निर्माण करने वाली कंपनी के कार्यालय पर आत्मदाह करेंगे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसानों को शांत कराया।
पलवल से कुंडली तक रेलवे कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए जिले के पृथला क्षेत्र के 5 गांवों ततारपुर, असावटी, लाडपुर, जटौला व मैदापुर के किसानों की जमीन अधिगृहीत की गई है। 12 नवंबर को एसडीएम पलवल ने जमीन का अवार्ड भी घोषित कर दिया है। वहीं किसानों का आरोप है कि कॉरिडोर का निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा मुआवजा राशि देने से इनकार किया जा रहा है। एसडीएम द्वारा घोषित अवार्ड को भी रोक दिया है। इस बात को लेकर किसान लगातार कंपनी के अधिकारियों व सरकार के प्रतिनिधियों से संपर्क कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इस बात से नाराज किसान मंगलवार को पृथला में निर्माण स्थल पर परिवार सहित पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए कंपनी के अधिकारी मौके से चले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

किसान दयाचंद, गिर्राज, आजाद सिंह, कप्तान सिंह, सतवीर, वीर सिंह, धर्मवीर का कहना है कि अधिगृहीत की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिला तो वे आत्मदाह करने को मजबूर होंगे। वहीं एसडीएम कंवरपाल का कहना है कि मुआवजा देने में क्या दिक्कत आ रही है, इसका पता लगाकर समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed