{"_id":"6a20690182e2d7d1de0c5eda","slug":"farmers-are-busy-sowing-kharif-crops-after-the-rains-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112532-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुआई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बारिश के बाद खरीफ फसलों की बुआई में जुटे किसान
विज्ञापन
बीज ख़रीदते किसान ।
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र में हुई बारिश के बाद किसानों ने खरीफ सीजन की तैयारियां तेज कर दी हैं। आषाढ़ माह की शुरुआत के साथ ही किसान ज्वार, बाजरा, ग्वार और कपास जैसी प्रमुख खरीफ फसलों की बुआई में जुट गए हैं। हाल की बारिश से खेतों में पर्याप्त नमी आने के कारण बुआई के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन गई हैं, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही है।
पिनगवां खंड के ऐंचवाड़ी, गोकलपुर, नीमखेड़ा, बडेड, रनौता, मानोता सहित आसपास के गांवों में किसान खेतों में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के साथ बुवाई कार्य में व्यस्त हैं। किसानों का कहना है कि आषाढ़ माह की शुरुआत में हुई बारिश उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे खेतों की मिट्टी में नमी बनी हुई है और फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ गई है।
दुकानों पर बीजों के लिए लग रही भीड़
किसान करीम खान, सलीम खान, सरजीत खान, अनसार खान, सकूर, आरिफ खान और जाहुल खान ने बताया कि बारिश के बाद खेतों में बुआई का काम तेजी से शुरू हो गया है। उनका कहना है कि समय पर हुई बारिश से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा और फसलों को शुरुआती बढ़वार के लिए पर्याप्त नमी मिल सकेगी। वहीं, क्षेत्र के बीज विक्रेताओं की दुकानों पर भी किसानों की भीड़ देखने को मिल रही है। किसान विभिन्न फसलों के बीज खरीदने पहुंच रहे हैं। बीज विक्रेता विवेक मंगला ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार किसान बीज खरीदने आ रहे हैं और ज्वार, बाजरा, ग्वार व कपास के बीजों की मांग बढ़ गई है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए समय पर बुवाई करने तथा केवल प्रमाणित बीजों का उपयोग करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि सही समय पर बुआई और उन्नत बीजों का प्रयोग किसानों को बेहतर उत्पादन दिलाने में सहायक होगा।