{"_id":"6023ea3b8ebc3ee9415169a1","slug":"encroachment-in-markets-is-also-difficult-to-walk-palwal-news-noi564872145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजारों में अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजारों में अतिक्रमण से पैदल चलना भी मुश्किल
विज्ञापन
पलवल। शहर के अंदर से अतिक्रमण की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। शहर के लोगों द्वारा कई साल से आवाज उठाई जा रही है, लेकिन नगर परिषद के अधिकारी इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। पुराने जीटी रोड पर स्थिति यह है कि लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल है। यहां अतिक्रमण का असर जहां मुख्य बाजार पर पड़ता है, वहीं कमेटी चौक से माल गोदाम रोड, मीनार गेट से बस अड्डे, पुराने जीटी रोड से रसूलपुर चौक तक व सोहना रोड पर भी पड़ता है।
शहर का पुराना जीटी रोड सबसे व्यस्त मार्ग है। इस पर शहर की सबसे बड़ी मार्केट होने के अलावा मुख्य बाजार के लिए भी यहीं से रास्ता जाता है। नगर परिषद अधिकारियों की अनदेखी से यहां अतिक्रमण हमेशा रहता है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खरीदारी करने वाले लोगों को एक-एक घंटा जाम में फंसे रहना पड़ता है। दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। स्कूलों की बसों के अंदर से निकलने के कारण जाम और भी ज्यादा लग जाता है।
पुराने जीटी रोड पर मीनार गेट से पुराने सोहना मोड़ तक रेहड़ी वालों का कब्जा है तो वहीं दुकानदार व कृषि उपकरण बेचने वाले अपना सामान सड़क पर रख देते हैं। कमेटी चौक से मीनार गेट तक पत्थर वालों ने कब्जा किया हुआ है। मीनार गेट पर फल व सब्जी की रेहड़ी लगी रहती है। वहीं दुकानदारों ने सामान बाहर सड़क तक फुटपाथों पर रखा हुआ है। उसके आगे फिर सब्जी की रेहड़ी वालों का व कृषि उपकरण बेचने वालों का कब्जा है। उससे आगे ट्रक मिस्त्रियों व दुकानदारों का कब्जा है। पुराने जीटी रोड पर हुडा चौक तक पूरा रोड अतिक्रमण का शिकार है।
विज्ञापन
वर्जन-
शहर के अंदर खासकर पुराने जीटी रोड पर अतिक्रमण की समस्या काफी हो गई है। नगर परिषद के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए कई बार ज्ञापन भी दिए जा चुके हैं। अतिक्रमण हटवाया जाए। - मनोज छाबड़ा, पलवल
अतिक्रमण के कारण शहर के बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों की शिकायत के बावजूद नगर परिषद अधिकारियों का कोई ध्यान इस तरफ नहीं है। अधिकारियों को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। - रणधीर चौहान, पलवल
शहर में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कराया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों से बात हो गई है। जल्द ही उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक से मिलकर सहयोग लिया जाएगा व उसके बाद अतिक्रमण हटवाए जाएंगे। उससे पहले ऐसे लोगों को नोटिस दिया जाएगा। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन, नगर परिषद पलवल