फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees will protest at the Irrigation Minister's residence on 6th

Palwal News: छह को सिंचाई मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 03 Sep 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Employees will protest at the Irrigation Minister's residence on 6th
पलवल। हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन और संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की बैठक यूनियन कार्यालय पब्लिक हेल्थ में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान ने की जबकि संचालन जिला सचिव सतपाल करहाना ने किया। बैठक में छह सितंबर को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी के भिवानी स्थित आवास पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रधान बिजेंद्र चौहान ने कहा कि सरकार की रेशनलाइजेशन नीति कर्मचारियों और युवाओं दोनों के भविष्य से खिलवाड़ है। इस नीति से प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ेगी और युवा अपराध की ओर अग्रसर होंगे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 के मानदंडों के अनुसार विभाग में 19,682 स्वीकृत पद हैं, जबकि सरकार ने रेशनलाइजेशन के नाम पर इन्हें घटाकर 12,284 करने की सिफारिश की है, जिससे रोजगार के अवसर कम हो जाएंगे।
विज्ञापन

उपप्रधान राकेश तंवर ने कहा कि यह लड़ाई केवल कर्मचारियों की नहीं बल्कि युवाओं के भविष्य की भी है। यूनियन सरकार की नीतियों के खिलाफ मजबूती से संघर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में योगेश शर्मा, बलजीत तंवर, बीर सिंह तेवतिया, हंसराज, मंगल सिंह, अशोक सिविल प्रधान, सचिन कैशियर, मनोज, नितिन, प्रदीप सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed