फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees will demonstrate at the residence of CM and ministers

सीएम और मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Fri, 02 Apr 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Employees will demonstrate at the residence of CM and ministers
पलवल। सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले विभिन्न विभागों के कर्मचारी 4 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व मंत्रियों के आवासों पर प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को उठाया जाएगा। यह बातें शुक्रवार को संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा, जिला प्रधान राजेश शर्मा व सचिव योगेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ये प्रदर्शन सरकार द्वारा आंदोलनों को रोकने के लिए बनाए गए कानून, कर्मचारियों की लंबित मांगों की अनदेखी करने, सभी विभागों में निजीकरण की मुहिम को तेज करने, पीटीआई सहित छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को बहाल न करने और ठेका प्रथा समाप्त कर ठेका कर्मियों को सीधे निगमों के पे-रोल पर करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, एनपीएस रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल करने आदि मांगों को लेकर किए जाएंगे। इन प्रदर्शनों में सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों, नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के कर्मचारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा ने बताया कि 4 अप्रैल को खेल मंत्री संदीप सिंह, अनूप धानक व ओम प्रकाश यादव, 11 अप्रैल को कृषि मंत्री जेपी दलाल, बनवारी लाल व बिजली मंत्री रणजीत सिंह, 18 अप्रैल को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, शिक्षा मंत्री कंवर पाल व गृहमंत्री अनिल विज, 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री के करनाल और उपमुख्यमंत्री के उचाना कैंप आफिस पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed