फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Employees of Dubachik Tourism Center demonstrated

डबचिक पयर्टन केंद्र के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 02 Apr 2021 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Employees of Dubachik Tourism Center demonstrated
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित डबचिक पयर्टन केंद्र के कर्मचारियों को पिछले छह माह से वेतन नहीं मिला है। जिसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इस मामले को लेकर हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के बैनर तले शुक्रवार को पयर्टन केंद्र पर गेट मीटिंग कर रोष प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता उप प्रधान रतीराम व संचालन महावीर ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने सरकार के प्रति जमकर नारेबाजी कर वेतन दिए जाने की मांग की। प्रदेश उपप्रधान देवेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार विभाग के साथ दोहरा बर्ताव कर रही है। चंडीगढ़ हेड क्वार्टर में कर्मचारियों को प्रत्येक महीने वेतन दिया जा रहा है, लेकिन फील्ड के कर्मचारियों को छह-सात महीने से वेतन नहीं मिला है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इसके लिए 10-11 अप्रैल को फरीदाबाद में राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन करके बडे़ आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। जिसका जिम्मेदार पयर्टन निगम होगा। इस मौके पर ज्ञान सिंह, रमेशचंद शर्मा, बालकराम, वेद कौर, मुरलीधर, शिवराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed