{"_id":"61b0e9996ff51d643d6dcdd3","slug":"electricity-workers-demonstrated-at-circle-office-palwal-news-noi620240696","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों ने किया सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों ने किया सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। बिजली संशोधन बिल 2021 को रद्द करवाने और पुरानी पेंशन बहाली व ठेका कर्मचारियों को पक्का करने आदि मांगों को लेकर बुधवार को बिजली कर्मियों ने सर्कल कार्यालय पर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेशनल को-आर्डिनेशन कमेटी आफ इलेक्ट्रिसिटी इंप्लाइज एंड इंजीनियर (एनसीसीओईईई) के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर किया गया। सर्कल सचिव राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रदर्शन में पलवल, होडल व नूह डिवीजन के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आल हरियाणा पॉवर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन के राज्य उप महासचिव जितेन्द्र तेवतिया ने बिजली संशोधन बिल 2021 को किसानों, गरीब उपभोक्ताओं, कर्मचारियों एवं इंजीनियर विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि इसी वजह से करीब एक दर्जन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों और सबसे बड़े हितधारक बिजली कर्मचारियों एवं किसानों ने इसका विरोध किया है और इस बिल को वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिसंबर को संसद मार्च किया जाएगा और जिस दिन बिल सदन में बहस के लिए पेश किया जाएगा उसी दिन देशभर के बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठ जाएंगे।
प्रदर्शन में राज्य सचिव समून खान ,यूनिट कमेटी के प्रधान राज कुमार डागर, सरजीत सिंह, नरेंद्र सोरोत, वेदपाल तेवतिया, योगराज दीक्षित आदि मौजूद थे। प्रदर्शन में पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने आदि कई मांगों को भी प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 12 दिसंबर को जिला मुख्यालय पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर शामिल होने का फैसला लिया गया।