फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity supply will be disrupted for three hours from 9 am in HUDA Sector-2

Palwal News: हुडा सेक्टर-2 में नौ बजे से तीन घंटे के लिए बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply will be disrupted for three hours from 9 am in HUDA Sector-2
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हुडा सेक्टर-2 स्थित 66केवी सब स्टेशन पर आज सुबह ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया जाएगा। इस तकनीकी कार्य के चलते सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली निगम ने इस दौरान प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सहयोग की अपील की है।

इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
प्रकाश बिहार फीडर से जुड़ी नंगला लखी सिंह कॉलोनी, प्रकाश बिहार कॉलोनी और बसंत बिहार कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद रहेगी। आईटीआई फीडर से जुड़ी शिव कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी भी प्रभावित रहेंगी। शेखपुरा फीडर के तहत आने वाली श्याम नगर कॉलोनी, देव नगर कॉलोनी, शेखपुरा कॉलोनी और जाट धर्मशाला तक का क्षेत्र भी बिजली कटौती की जद में रहेगा। मीनार गेट फीडर से जुड़े धर्म नगर कॉलोनी, भवनकुंड, बड़ा मोहल्ला और मीनार गेट क्षेत्र में भी सप्लाई बंद रहेगी। इसी तरह श्याम नगर फीडर से जुड़े श्याम नगर और देव नगर कॉलोनी, थाई मोहल्ला फीडर से जुड़े ढेर मोहल्ला और थाई मोहल्ला, और हुडा सेक्टर-2 फीडर से जुड़ी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और हुडा सेक्टर-2 की बिजली आपूर्ति भी प्रभावित होगी। जीएच सोसाइटी फीडर से जुड़ी सभी हाउसिंग सोसाइटी, सिटी थ्रड फीडर से जुड़ी पंचवटी कॉलोनी, सिविल लाइन, कालड़ा कॉलोनी, मोती कॉलोनी और आगरा चौक क्षेत्र में भी बिजली कटौती रहेगी। सिटी 4 फीडर से जुड़े बास मोहल्ला, पंचवटी कॉलोनी, सेक्टर-12, रायपुर, एकता नगर और सोहना रोड, नूह रोड फीडर से जुड़े नूंह रोड क्षेत्र, मंशा सिटी, ईरा ग्रुप, फिरोजपुर फीडर से जुड़े फिरोजपुर और इंडस्ट्री एरिया, और पीआईए फीडर से जुड़े अन्य औद्योगिक क्षेत्र में भी तीन घंटे बिजली बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed