{"_id":"68dc199f3ebf660cec0f9310","slug":"electricity-supply-is-failing-in-the-humid-heat-palwal-news-c-24-1-gr11004-118217-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति दे रही दगा, परेशानी झेल रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति दे रही दगा, परेशानी झेल रहे उपभोक्ता
Tue, 30 Sep 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार को चार घंटे में भी फाल्ट नहीं ढूंढ पाए बिजली कर्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिजली आपूर्ति की अनियमितता की मार झेल रहे हैं। मंगलवार को दोपहर एक बजे शहर की बिजली सप्लाई ठप हुई। चार घंटे में भी बिजली निगम कर्मी फाल्ट नहीं ढूंढ पाए। स्थिति यह बनी हुई है कि शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली फाल्ट की समस्या लगातार बिजली आपूर्ति को बाधित कर रही है।
मंगलवार को जहां शहर के सभी वार्डों में बिजली की सप्लाई ठप रही। फाल्ट की समस्या सामने आने के कारण आपूर्ति बाधित रही। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में भी लोग अंधेरे में रहे। उमस भरी गर्मी में बिजली आपूर्ति उपभोक्ताओं को दगा दे रही है। शाम ढलते ही शहर से लेकर गांव तक बिजली फाल्ट की समस्या चरम पर पहुंच जा रही है। इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो रहा है और गर्मी से परेशान उपभोक्ता व्यवस्था को कोसते नजर आ रहे हैं।
मंगलवार को पूरे दिन बिजली निगम कर्मी फाल्ट ढूंढने में लगे रहे। जूनियर इंजीनियर श्रीभगवान से पूछने पर पता कि लाइन में फाल्ट के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। शीघ्र ही सप्लाई शुरू हो जाएगी। चार घंटे में भी सप्लाई शुरू नहीं हुई। ग्रामीण क्षेत्र में तैनात बिजली निगम स्टाफ शाम ढलते ही अपना स्टेशन छोड़कर अपने आवास पर निकल जाते हैं। जिसका नतीजा यह होता है कि ग्रामीण क्षेत्र में बिजली फाल्ट की समस्या आने के बाद बिजली उपभोक्ता और जेई को सूचित करते हैं और जेई समय से फोन नहीं उठाते। इस कारण उपभोक्ता रतजगा करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
बिजली उपभोक्ता सुरेंद्र, मोहम्मद जकरिया आदि ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था का काफी बुरा हाल है। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की मांग की है।