फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Electricity and water crisis in Omaxe Phase-2; protest staged

Palwal News: ओमैक्स फेज-2 में बिजली-पानी का संकट, विरोध में प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water crisis in Omaxe Phase-2; protest staged
शनिवार शाम चार बजे से बाधित है बिजली आपूर्ति, आरडब्ल्यूए ने प्रबंधन पर लगाया अनदेखी का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल। शहर के पॉश इलाके में स्थित ओमैक्स फेज-2 की डी ब्लॉक में बिजली आपूर्ति बाधित होने से बिजली-पानी का संकट खड़ा हो गया है। शनिवार शाम चार बजे से बिजली न आने के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार देर शाम आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने सोसाइटी के मुख्य गेट पर एकत्रित होकर विरोध जताया।
लोगों के अनुसार, सोसाइटी के फेज-1 और ए, बी व सी ब्लॉक में बिजली आपूर्ति सुचारु है, जबकि डी ब्लॉक के 50 से 55 घरों में शनिवार शाम से बिजली नहीं आ रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद भी प्रबंधन की ओर से समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन


सोसाइटी के आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रबंधन जानबूझकर उनकी समस्या का समाधान नहीं करा रहा। आरडब्ल्यूए सचिव देशराज जाखड़ का कहना है कि सोसाइटी में विद्युत, पेयजल एवं सीवर से संबंधित समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी बिल्डर की होती है। मेंटेनेंस के तहत हाउसकीपिंग के काम आते हैं। मेंटेनेंस कंपनी के हस्तक्षेप की वजह से जानबूझकर इस समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सोसाइटी की मेंटेनेंस कंपनी के प्रबंधक का कहना है कि छह वर्ष से मेंटेनेंस बकाया होने के बाद भी हम लोगों की समस्या का समाधान कराते रहते हैं। डी ब्लॉक में केबल फॉल्ट होने के कारण लाइट नहीं आ रही है। फॉल्ट लोकेटर के न आने के कारण खबर लिखे जाने तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया था।

लोगों से बातचीत

सोसाइटी में बिजली, पेयजल और सीवर की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी बिल्डर की है, पर मेंटेनेंस कंपनी के हस्तक्षेप से समस्या का समाधान नहीं कराया जा रहा है। - देशराज जाखड़, आरडब्ल्यूए सचिव, ओमैक्स सोसाइटी
24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली नहीं आने के कारण इनवर्टर, लैपटाॅप व मोबाइल फोन डाउन हो गए हैं। मेंटेनेंस प्रबंधक जानबूझकर समस्या का समाधान नहीं करा रहे हैं। - नरवीर सैनी,आरडब्ल्यूए कोषाध्यक्ष, ओमैक्स सोसाइटी

शनिवार शाम चार बजे से बिजली नहीं आने के कारण घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने से पेयजल की समस्या भी खड़ी हो गई है। - जगदीश रावत, निवासी

बिल्डर की लापरवाही के कारण सोसाइटी में रहने वाले लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा है, प्रबंधक स्थानीय लोगों का फोन भी नहीं उठाते। - अशोक कुमार, निवासी

वर्जन

सोसाइटी के डी ब्लॉक में केबल फॉल्ट के कारण लाइट नहीं आने की शिकायत मिली है। जल्द ही फॉल्ट लोकेटर को बुलाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा। - तरूण सौरोत, प्रबंधक, सांवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed