{"_id":"61461f8c8ebc3e5ad733358d","slug":"elderly-dies-in-chilli-village-32-new-fever-patients-found-palwal-news-noi605414344","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिल्ली गांव में बुजुर्ग की मौत, बुखार के 32 नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिल्ली गांव में बुजुर्ग की मौत, बुखार के 32 नए मरीज मिले
विज्ञापन
हथीन चिल्ली गांव में शनिवार को भी स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी सेवाएं जारी रहीं।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। गांव चिल्ली में शनिवार को बुखार से ग्रस्त 65 वर्षीय बुजुर्ग इलियास की मौत हो गई। इलियास पिछले पांच दिनों से पीड़ित थे, जिनका उपचार हथीन के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। निजी अस्पताल के डॉ. अशोक ने बताया कि बुजुर्ग को पांच दिन पहले बुखार आया था। उपचार के दौरान उसको राहत मिल गई थी। अचानक इलियास को खून की उल्टी हुई और उसकी मौत हो गई। इलियास की प्लेटलेट्स केवल 53 हजार थी। सांस लेने में भी तकलीफ महसूस हुई थी। मौत का कारण जांच का विषय है। इसके अलावा गांव में 32 नए बुखार के मरीज मिले। जिन मरीजों की हालत नाजुक थी, उन्हें नूंह स्थित नल्हड़ मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं, जिले के अन्य गांवों में भी बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। शहरी क्षेत्रों में भी लोग बुखार से ग्रस्त है। अस्पतालों में हर दिन बुखार के करीब एक हजार से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं।
चिल्ली गांव में स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को भी ओपीडी सेवाएं जारी रखीं। प्रवर चिकित्सा अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि शनिवार को भी 32 मरीज बुखार से पीड़ित मिले, जिनके रक्त के नमूने लिए गए हैं। गांव में डेंगू के परीक्षण के लिए 14 लोगों के नमूने लिए हैं। कोविड के परीक्षण के लिए 15 एवं प्लेटलेट्स जांचने के लिए 14 नमूने लिए हैं। उन्होंने बताया कि अब गांव में हालत नियंत्रण में है। डोर-टू-डोर स्क्रीनिंग का कार्य अभी भी जारी है। लोगों को बीमारियों से बचाव के उपायों के लिए जागरूक किया जा रहा है। समाचार भेजे जाने तक गांव में स्थापित किए गए अस्थायी अस्पताल में 63 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। गांव के निवर्तमान सरपंच नरेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से लोगों में रोगों से लड़ने का हौसला बढ़ा है।
मृतक के परिवारों को मुआवजा दे सरकार
प्रदेश कांग्रेस के निवर्तमान संगठन सचिव एवं हथीन विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार रहे मोहम्मद इस्राएल ने कहा कि चिल्ली गांव में बुखार से हुई मौतों के लिए सरकार की लापरवाही जिम्मेदार है। सरकार आम आदमी को स्वच्छ पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने मांग की है कि जिन परिवारों ने अपने बच्चे खोए हैं, उन्हें सरकार मुआवजा दे। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा सरकार हथीन क्षेत्र के साथ उपेक्षा का बर्ताव कर रही है। हथीन उपमंडल के अधिकांश गांवों में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति नहीं की जा रही है। सरकार ने उचित कदम नही उठाए तो पार्टी आंदोलन करेगी। वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
विज्ञापन
----
पेयजल कनेक्शन होंगे दुरुस्त, टोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
चिल्ली गांव में हुई मौतों के बाद अब जिला प्रशासन ने पेयजल कनेक्शनों को दुरुस्त रखने के लिए गंभीर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इस संबंध में जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत जिन गांवों में कार्य किए जा रहे हैं, उन गांवों के नागरिक पानी के खराब कनेक्शनों को ठीक करवाने व दूषित पानी के संबंध में टोल फ्री नंबर 1800-180-568 पर शिकायत दर्ज करवाकर कनेक्शन ठीक करवा सकते हैं। जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपेंद्र राज ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पलवल जिले के 66 गांवों को कवर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत गांव फिरोजपुर राजपूत, रींडका, गढ़ी विनोदा , कलसाड़ा, भंगूरी, बहीन, अंधरोला, मानपुर, पचनाका, मोहदमका, ढकलपुर, मढनाका, भीमसीका, जलालपुर, पहाड़पुर, भूडपुर, जरारी, कुकरचाटी, कानोली, सारौली, जैनपुर, पोंडरी, घर्रोंट, बाबूपुर, स्वामीका, खिल्लूका व गुराकसर में कार्य प्रगति पर है।