फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Eight people of the same family seriously injured in altercation

Palwal News: कहासुनी में एक ही परिवार के आठ लोग गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
Eight people of the same family seriously injured in altercation
लाठी-डंडों और रॉड से हमला करने की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। गांव राखौता में सफाई को लेकर हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया। हमले में महिलाओं सहित एक ही परिवार के आठ सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में 10 नामजद और 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पीड़ित संजीव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बड़े भाई प्रहलाद की शादी की रस्म ‘पीली चिट्ठी’ के अवसर पर उन्होंने घर के सामने रास्ते और चौक की सफाई करवाई थी। इसी बात को लेकर गांव के शीशपाल, वीरपाल, हरबंश, रहीश सहित अन्य लोगों ने आपत्ति जताई और रंजिश रखने लगे। आरोप है कि सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर उनके घर पहुंचे और यह कहते हुए विवाद करने लगे कि चौक उनका है।
विज्ञापन




कहासुनी के दौरान आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसकर हमला कर दिया। पीड़ित के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया गया। हमले में संजीव, उनके पिता रतन सिंह, माता नत्थो देवी, भाई प्रहलाद व नरेंद्र, चाचा रामजीलाल, चाची बीना देवी और चचेरे भाई विक्रम को गंभीर चोटें आईं। नत्थो देवी और विक्रम का हाथ टूट गया। सदर थाना प्रभारी सुंदर पाल ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed