{"_id":"6a3446b7b7daaa7b23003a6e","slug":"edu-assistants-submitted-a-memorandum-to-bjp-state-pres-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112915-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: शिक्षा सहायकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: शिक्षा सहायकों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां । लंबित मांगों को लेकर शिक्षा सहायकों का प्रतिनिधिमंडल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा। शिक्षा सहायकों ने बताया कि दिसंबर से मई तक का छह माह का मानदेय अभी तक जारी नहीं किया गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मानदेय बढ़ाने के दिए गए निर्देशों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। शिक्षा सहायकों ने कहा कि शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए वर्ष 2022 में मेवात विकास अभिकरण (एमडीए) के माध्यम से भर्ती की गई थी। वर्तमान में 489 शिक्षा सहायक जिले के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से लंबित मानदेय का शीघ्र भुगतान करने तथा मानदेय में उचित वृद्धि करने की मांग की। इस मौके पर नसीम अहमद, जाकिर हुसैन, जिला प्रमुख जान मोहम्मद और जिला अध्यक्ष सुरेंद्र उर्फ पिंटू ने भी शिक्षा सहायकों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।