फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Double decker bus overturns, 35 passengers injured

डबल डेकर बस पलटी, 35 यात्री घायल

Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Double decker bus overturns, 35 passengers injured
पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर गांव मीतरौल के समीप सवारियों से भरी डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा रविवार रात करीब नौ बजे का है। सवारियों ने हादसे का कारण चालक-परिचालक के शराब में नशे में धुत होना बताया है। बस से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। इसके अलावा बस में अवैध रूप से करीब 125 सवारियां भरी हुई थी। हादसे में बस में सवार महिलाओं व बच्चों सहित करीब 35 सवारियां घायल हो गई, जिनमें तीन हालत गंभीर है। घायलों उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार चल रहाहै। मुंडकटी थाना पुलिस ने यात्रियों की शिकायत पर बस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के पन्ना जिला की तहसील पवाई के रेहुवा गांव निवासी स्वर्ण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह राज मिस्त्री का कार्य करता है। रविवार शाम पांच बजे गुरुग्राम से मध्य प्रदेश के पन्ना जिला के लिए यूपी 75 एम 5898 नंबर की डबल डेकर बस में बैठा। बस में करीब 125 सवारियां भरी हुई थी। चालक बस को लापरवाही से चला रहा था। बस हिचकौले खाती चल रही थी। कई बार उसे हिदायत दी गई, परंतु वह नहीं माना। रास्ते में कई बार बस दुर्घटनाग्रस्त होेने से बची। पलवल से आगे निकल कर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित गांव मीतरौल पुल के बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटते ही यात्रियों की चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे लोगों ने बस से सवारियों को निकाला और एंबुलेंस को बुलवाया। एंबुलेंस घायलों को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां उनका उपचार जारी है।
विज्ञापन

घायल यात्रियों में मध्य प्रदेश निवासी ब्रजमोहन, दानवीर, काशीराम, प्रिंस, फूलकुमार, मीराबाई, प्रशांत, सुनीता, अमन, दीपिका, ममता, छोटेलाल, लक्ष्मी, दियाबाई, राजकिशोर, हरि, रजनी, सपना, राधा व बादशाहपुर निवासी खुशीराम सहित करीब 35 यात्री शामिल थे, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी सवारियों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस की लापरवाही से हुआ हादसा
बस में बैठे मध्य प्रदेश के रहने वालेहरी सिंह ने बताया कि बस जैसे ही गुरुग्राम से थोड़ी आगे चली तो वह बस चालक की लापरवाही के चलते हाईवे पर बिजली के तारों से जा टकरा गई, जिससे बिजली के तार क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बस ड्राइवर व परिचालक को मौके पर ही पकड़ लिया था। आरोप है कि उसके कुछ समय बाद पुलिसकर्मियों ने उससे पैसे लेकर उसे छोड़ दिया और उन्हें भी जबरन उसी बस में बैठा दिया। जिसके बाद बस का ड्राइवर सवारियों को लेकर गुरुग्राम से छतरपुर पन्ना के लिए रवाना हो गया। यदि पुलिस चालक को नहीं छोड़ती तो हादसा नहीं होता। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद बस से शराब की बोतल भी मिली है, जिससे लगता है चालक ने शराब पी हुई थी।

बस के पलटने की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। सभी घायलों का उपचार सरकारी अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में बस में सवार मध्यप्रदेश के रहने वाले स्वर्ण भल्ला की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
- प्रीतम सिंह, मुंडकटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed