फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   District topper in science faculty Himanshi wants to become a pilot

Palwal News: साइंस संकाय में जिला टॉपर हिमांशी बनना चाहती हैं पायलट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
District topper in science faculty Himanshi wants to become a pilot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा की परीक्षा में संत दर्शन पब्लिक स्कूल की छात्रा हिमांशी ने विज्ञान संकाय में 96.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हिमांशी आगे पढ़ाई कर पायलट बनना चाहती हैं। हिमांशी ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी एक योजनाबद्ध तरीके से की थी। पढ़ाई में उनके पिता का विशेष योगदान, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन रहा। हिमांशी के अलावा सचिन ने कामर्स संकाय में 92.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में पहला स्थान, आर्ट संकाय में अंशुल ने 93.2 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल में प्रथम रहे। इसके अलावा साइंस संकाय में शिवानी ने 90.4, हेमलता ने 81.8, रिया ने 85.4, रेनू ने 85.2 व सपना ने 81.4 प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। इस मौके पर चेयरमैन राणा ने मौजूद छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


--------------
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं में 97.2% अंक पाकर स्कूल टॉपर बनी ट्विंकल व काकुल

सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में एसएनडी पब्लिक स्कूल के 12वीं में 97.2 प्रतिशत अंक लाने वाली ट्विंकल के इतिहास में 94, राजनीति में 99, अर्थशास्त्र में 99, मास मीडिया में 98 नंबर आए हैं। वह यूपीएसई की तैयारी करना चाहती हैं और आईएएस या आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। साथ ही काकुल शर्मा ने 97.2 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed