{"_id":"6ade4e68f706e991a1035004","slug":"arjun-vipin-and-rajat-won-gold-in-harina-kesari-category-palwal-news-c-24-1-pal1008-129530-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: हरिणा केसरी वर्ग में अर्जुन, विपिन और रजत को स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: हरिणा केसरी वर्ग में अर्जुन, विपिन और रजत को स्वर्ण
विज्ञापन
विजेताओं को इनाम देते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम समेत अन्य । विभाग
तीन दिवसीय हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का हुआ समापन
प्रतियोगिता में प्रदेश के 23 जिलों के 792 पहलवानों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। शहर में आयोजित तीन दिवसीय हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में हरियाणा सरकार में खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम, जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर, बबीता फोगाट, रितु कुमारी फोगाट, योगेश्वर दत्त आदि उपस्थित रहे।
गौरव गौतम ने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है। 22 से 24 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 792 पहलवानों ने भाग लिया।
हरियाणा केसरी फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 से 125 किलोग्राम भार वर्ग में झज्जर के अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीता। उन्हें एक लाख 51 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। रजत पदक जीतने पर हिसार के सुमित को एक लाख रुपये दिए गए। वहीं, रोहतक के भूपेंद्र को कांस्य जीतने पर 51 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
हरियाणा केसरी ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 से 130 किलोग्राम भार वर्ग में सोनीपत के विपिन ने स्वर्ण, झज्जर के हरदीप ने रजत और महरौली के पीयूष कुमार ने कांस्य पदक जीता। वहीं, हरियाणा केसरी मिट्टी कुश्ती में झज्जर के रजत राठौर ने स्वर्ण, सोनीपत के अमरदीप कुमार ने रजत और फरीदाबाद के मोहित फौगाट ने कांस्य पदक जीता।
ये रहे हरियाणा कुमार के विजेता
हरियाणा कुमार फ्रीस्टाइल के पुरुष वर्ग के 74 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के दीपक ने स्वर्ण, महेंद्रगढ़ के परविंदर ने रजत और दादरी के दीपक, पिता परमिंदर ने कांस्य पदक जीता। वहीं, हरियाणा कुमार ग्रीको-रोमन के पुरुष वर्ग के 77 किलोग्राम भार वर्ग में हिसार के सचिन कुमार ने स्वर्ण, जींद के सचिन ने रजत और रोहतक के विकास राणा ने कांस्य पदक जीता।
हरियाणा केसरी में काजल, कुमारी वर्ग में नेहा अव्वल
महिला वर्ग में हरियाणा केसरी के 62 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में चरखी दादरी की काजल ने स्वर्ण, सोनीपत की कीर्ति ने रजत और रोहतक की प्रियंका ने कांस्य पदक जीता। हरियाणा कुमारी महिला वर्ग के 62 किलोग्राम भार वर्ग में चरखी दादरी की नेहा सांगवान ने स्वर्ण, भिवानी की पुष्पा ने रजत और सोनीपत की जानवी ने कांस्य पदक जीता।
समारोह में ये भी रहे मौजूद
समापन समारोह में उपायुक्त पलवल अमित दहिया, एडिशनल डायरेक्टर अश्वनी मलिक, उपनिदेशक खेल राम मेहर, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह, पार्षद मयंक, डा. हरेंद्र पाल राणा, वीरपाल दीक्षित, महिपाल दलाल, कर्मवीर दलाल, शंभू पहलवान, अमन शर्मा, पीयूष गोयल, पार्षद भक्ति, सत्य प्रकाश, पार्षद देवदत्त, पार्षद दिनेश सैनी, हरिकिशन तेवतिया, गौतम, मार्केट कमेटी के चेयरमैन पंकज विरमानी सहित खेल विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खेल संगठनों से जुड़े प्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा बढ़ाई।