{"_id":"6a00e7bbc51560790c090068","slug":"dissatisfaction-over-not-building-sainik-sadan-palwal-news-c-24-1-pal1006-124037-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: सैनिक सदन नहीं बनने पर नाराजगी, सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: सैनिक सदन नहीं बनने पर नाराजगी, सीएम को सौंपेंगे ज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। जाट धर्मशाला में रविवार को पूर्व सैनिक कल्याण समिति की मासिक बैठक हुई। कैप्टन बिजेंद्र सिंह पोसवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों ने सैनिक सदन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर गहरा रोष प्रकट किया। कार्यक्रम का संचालन कैप्टन भारतपाल ने किया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि समिति 11 वर्षों से सैनिक सदन के निर्माण के लिए संघर्ष कर रही है। प्रशासन और सरकार की ओर से बार-बार जल्द निर्माण का आश्वासन दिया जाता रहा, लेकिन आज तक एक ईंट भी नहीं लगी। पूर्व सैनिकों ने इसे मातृभूमि की सेवा करने वालों की अनदेखी करार दिया।
कैप्टन बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मांग को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। यदि आवश्यकता पड़ी तो पूर्व सैनिकों का एक प्रतिनिधिमंडल व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रखेगा।
बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा भी साझा की गई। कैप्टन पोसवाल ने जानकारी दी कि 20 मई को सोहना रोड स्थित श्री टांकेश्वर महादेव मंदिर में महाराणा प्रताप जयंती मनाई जाएगी। बैठक में मुख्य रूप से कैप्टन श्याम लाल,गोपाल जाखड़, जसवंत सिंह, सूबेदार रणवीर सिंह और हवलदार गिरिराज सिंह मौजूद रहे।