फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demonstration of ASHA workers for not getting honorarium

मानदेय नहीं मिलने पर आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Mon, 23 May 2022 10:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of ASHA workers for not getting honorarium
हथीन में नगर पालिका कर्मचारी धरना पर बैठे हुए - फोटो : Palwal
पलवल। आशा वर्कर यूनियन के तत्वावधान में सोमवार को कोरोना महामारी के दौरान लगाई ड्यूटी का मानदेय नहीं मिलने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) सिहौल में प्रदर्शन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रधान अमला ने की, जबकि संचालन अनीता देवी ने किया। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान रामरति चौहान, सचिव बबली सैनी, उपप्रधान देवकी और मीना शर्मा ने कहा कि पूरे प्रदेश में कोरोना महामारी के दौरान लगाई गई ड्यूटी की धनराशि कार्यकर्ताओं को दे दी गई है, लेकिन सिहौल केंद्र पर कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं की धनराशि अब तक नहीं दी गई है। 31 आशा कार्यकर्ताओं को 10 महीने का मानदेय नहीं दिया जा रहा है। केंद्र के स्वास्थ्य अधिकारी ने बातचीत के लिए बुलाया था, लेकिन कोविड की धनराशि देने पर सहमति नहीं बनी। इसलिए कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यकर्ताओं की धनराशि जारी नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन को किसान सभा के नेता जोगिंदर सिंह, चंदर, रोशनी, लक्ष्मी, रजनी, बबीता, सुनीता व पिंकी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed