फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   demonstration for non payment of honoranium for 32 monthe

32 माह से मानदेय न मिलने पर 50 गांवों के सरपंचों का प्रदर्शन

Mon, 07 Sep 2020 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
demonstration for non payment of honoranium for 32 monthe
पलवल में सचिवालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे हसनपुर क्षेत्र के सरपंच। - फोटो : Palwal
32 माह से मानदेय न मिलने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

पलवल। पिछले 32 माह से मानदेय नहीं मिलने पर हसनपुर खंड के करीब 50 गांवों के सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के सदस्यों ने लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल मानदेय दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार मानदेय के लिए करीब एक करोड़ रुपये रिलीज कर चुकी है और सरकारी कर्मचारी इसे डकार चुके हैं।
ज्ञापन में कहा गया कि हसनपुर ब्लॉक के सरपंच, पंच और ब्लॉक समिति के सदस्यों का मानदेय बीते साल रिलीज किया गया था। तीन अप्रैल 2019 को सरकार ने 24 लाख रुपये, 11 अप्रैल को 79 लाख 35 हजार 200 रुपये और चार दिसंबर को 38 हजार रुपये रिलीज किए थे। कुल मिलाकर हसनपुर ब्लॉक के लिए एक करोड़, तीन लाख, 73 हजार 200 रुपये रिलीज हुए थे। यह राशि पंचायत प्रतिनिधियों को देने की बजाय सिस्टम में बैठे लोग डकार गए। वहीं जिन कर्मचारियों पर राशि को हड़पने का आरोप है, उन पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने आरोपी कर्मचारियों के तबादले की मांग की। पंचायत प्रतिनिधि अपने मानदेय की मांग को लेकर पिछले दो साल से अधिकारियों के सामने गिड़गिड़ा रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान विजय सिंह, चोखराज, रामकिशन, राजवीर, बिसराम, दिनेश कुमार, रामू, अर्जुन सिंह, सविता देवी, पूजा रानी, हेमलता और लक्ष्मी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

-------
पिछले 32 माह से मानदेय नहीं मिला है। इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं। लेकिन, कोई सुनवाई नहीं हो रही है। - रणपाल महाशय, ब्लॉक समिति सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
हम लोगों का मानदेय वर्ष 2017 से बकाया है। कई बार अधिकारियों से कहा गया है, लेकिन भ्रष्टाचार इस कदर व्याप्त है कि कोई सुनने को तैयार नहीं है। - सुनील कुमार, पंच

----
हसनपुर ब्लॉक के सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने मानदेय की मांग के संबंध में ज्ञापन दिया है। इन लोगों का मानदेय रिलीज किया जा चुका है। इसे कुछ कर्मचारी हड़प गए हैं। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज है। ज्ञापन को डीसी के लिए मार्क कर दिया गया है।
- शमशेर सिंह नेहरा, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed