फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Demand to hang Nikita's killers

निकिता के हत्यारोपियों को फांसी देने की मांग

Thu, 29 Oct 2020 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Demand to hang Nikita's killers
होडल। बल्लभगढ़ में छात्रा निकिता की हत्या के मामले को लेकर क्षेत्र की जनता में भारी रोष व्याप्त है। बृहस्पतिवार को विभिन्न सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों ने सत्ती सरोवर से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रा के हत्यारों को फांसी की सजा, लव जेहाद पर कानून बनाने व बेटियों की सुरक्षा के लिए कड़ी कानून व्यवस्था लागू करने की मांग की। कैंडल मार्च के बाद मृतका को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

सत्ती सरोवर से शुरू हुए कैंडल मार्च में गो रक्षा दल, विश्व हिंदू परिषद, भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, स्वदेशी जागरण मंच, आरएस योगा संस्थान, बजरंग दल, युवा भारत दल अमेरिकन फाउंडेशन, पहला कदम फाउंडेशन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारत विकास परिषद आदि सामाजिक व शैक्षणिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाने और इस हत्याकांड के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस मौके पर ललित योगाचार्य, योगेश सौरोत, फतेह राम शर्मा, महेश गौड़, डॉ. जेके मित्तल, आशीष, हरेंद्र, लक्ष्मण बजरंगी, दीवान चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

हिंदू राष्ट्रीय सेवा ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
पलवल। निकिता हत्याकांड को लेकर हिंदू राष्ट्रीय सेना के तत्वाधान में असावटा मोड़ से लेकर लघु सचिवालय तक मार्च निकालकर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा दिलाने की मांग के लिए जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि छात्रा के हत्यारोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम जल्द से जल्द फांसी की सजा दी जाए। जब तक ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा नहीं होगी, तब तक अपराधियों में कानून का डर नहीं होगा। बल्लभगढ़ में जिस तरह से छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, उससे पूरे देश के हिंदू व युवाओं में आक्रोश है। इस मौके पर तरुण शर्मा, गोपाल, शिव नारायण, वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed