{"_id":"602025ca8ebc3e4b667c0819","slug":"demand-for-investigation-against-hooda-administrator-palwal-news-noi5643510109","type":"story","status":"publish","title_hn":"हूडा प्रशासक के खिलाफ जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हूडा प्रशासक के खिलाफ जांच की मांग
विज्ञापन
पलवल। पलवल निवासी संजय चौधरी से सीएम विंडो पर हुडा फरीदाबाद प्रशासन प्रदीप दहिया व संपदा अधिकारी के खिलाफ शिकायत दी है। जिसमें उन्होंने प्लाट आवंटन करने के मामले की जांच करा कार्रवाई करने की मांग की है। सीएम विंडो पर दी गई शिकायत में संजय चौधरी ने कहा है कि दोनों अधिकारियों ने उनके साथ धोखा किया और पॉलिसी के तहत उन्हें प्लाट आवंटित न कर अपने चहेतों को दे दिया। उनके पिता की जमीन फरीदाबाद के विभिन्न सेक्टरों में थी। जिसे हुडा द्वारा अधिग्रहण कर लिया गया था। उनके पिता से विभाग ने कब्जा भी ले लिया था। जिसके बाद उनके पिता के पास कोई जमीन नहीं बची और न ही हुडा से कोई जमीन अलाट की। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि सरकार की पालिसी के अनुसार जमीन अधिग्रहण करने के बाद भी सरकार की अधिग्रहण नीति के तहत चिन्हित सेक्टरों में जमीन देने की योजना के तहत आवेदन करने के बावजूद जमीन अलाट नहीं की गई। हुडा के प्रशासक प्रदीप दहिया व संपदा अधिकारी परमजीत चहल ने मिलीभगत कर अपने 26 लोगों को प्लाट आवंटित कर दिए। जिनके नाम तक लिस्ट में नहीं थे।
व्यापारी नेता को दी श्रद्धांजलि
पलवल। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री प्रवीण गर्ग की माता ओमवती देवी को यहां हूडा सेक्टर दो स्थित आशियाना में भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। श्रद्धांजलि सभा में विधायक दीपक मंगला ने कहा कि ओमवती ने जिस तरह से अपने बच्चों को सामाजिक क्षेत्र में आगे रहने के संस्कार दिए हैं, वे अपने आप में उदाहरण हैं। श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, हरियाणा लोकसेवा आयोग के पूर्व सदस्य हरेंद्र पाल राणा, जिला बाल कल्याण अधिकारी सुरेख डागर, अग्रवाल सभा के प्रधान ओमप्रकाश गुप्ता, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन नेत्रपाल तंवर, अनिल गोयल आदि मौजूद रहे। संवाद