फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Delay in elevated flyover

एलिवेटेड पुल के निर्माण में हो रही देरी, लोग परेशान

Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Delay in elevated flyover
पलवल में बनाया जा रहा ​एलिवेटेड पुल। - फोटो : Palwal
एलिवेटेड पुल के निर्माण में हो रही देरी, लोग परेशान
विज्ञापन

पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पलवल शहर के अंदर हूडा चौक से महर्षि दयानंद आगरा चौक तक यातायात जाम से निपटने के लिए बनाए जा रहे एलिवेटेड पुल का निर्माण बेहद धीमी गति से चल रहा है। शहरी क्षेत्र में बनाए जा रहे करीब तीन किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पुल के निर्माण में चल रही देरी के कारण दिल्ली-आगरा की तरफ जाने वाले स्थानीय व देशी-विदेशी पर्यटकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन महीने से काम रुका हुआ था और अब शुरू हुआ तो वह भी बेहद धीमी गति से चल रहा है। हालांकि राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी कार्य को तेज गति से किए जाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन अलावलपुर चौक से लेकर अलीगढ़ चौक तक काम पूरी तरह से रुका हुआ है। इससे राजमार्ग पर चलने वाले लोगों, खासकर वाहन चालकों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए।
2017 में शुरू हुआ था निर्माण कार्य
राजमार्ग पर सिक्स लेन के निर्माण कार्य के कारण यहां आए दिन होने वाली परेशानी व रिहायशी और व्यवसायिक स्थलों के तोड़े जाने की स्थिति में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से लोगों ने पुल बनाने की मांग की थी। इस पर 2017 में हरियाणा विधानसभा में स्थानीय विधायक करण दलाल के सवाल पर सीएम ने एलिवेटेड पुल बनाने की घोषणा की थी। बाद में मुख्यमंत्री की मांग पर केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एलिवेटेड पुल बनाने की मंजूरी दे दी। करीब दो किलोमीटर से ज्यादा लंबे बनाए जाने वाले इस पुल पर करीब 200 करोड़ रुपये खर्च आने का अनुमान है। पुल का निर्माण कार्य शुरू कराने के समय निर्माण पूरा करने की अवधि 20 महीने रखी गई थी, लेकिन समय अवधि पूरी होने के बाद भी अभी तक कार्य मात्र 25-30 प्रतिशत ही पूरा हो पाया है। लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से ही निर्माण कार्य बंद कर दिया गया था। अब लोगों की बार-बार शिकायत के बाद काम तो शुरू हुआ, पर काफी धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

80 पिलर बनाए जाने हैं पुल के लिए
बनाए जा रहे इस एलिवेटेड पुल में 80 पिलर होंगे, जिसमें 695 पाइल होंगी। दिल्ली से फरीदाबाद होते हुए पलवल के रास्ते मथुरा और आगरा जाने वाले लोगों को परेशानी नहीं हो इसके लिए रूट डायवर्ट के बोर्ड लगाए गए हैं। लेकिन निर्माण कार्य को शुरू करने में कोई दिलचस्पी दिखाई नहीं दे रही है। इसका निर्माण कार्य दिसंबर 2019 में पूरा होना था, लेकिन अब बताया जा रहा है कि इस पुल के निर्माण के लिए समय अवधि 2022 रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का कार्यों को जल्दी पूरा करने पर कोई ध्यान नहीं है। अधिकारी मस्ती काट रहे हैं और भ्रष्टाचार फैला हुआ है। एलिवेटेड पुल का निर्माण कार्य अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन अनदेखी के कारण ऐसा हो रहा है। इसी लापरवाही से पूरा शहर जाम की समस्या से जूझता रहता है। - करण सिंह दलाल, कांग्रेस विधायक

कार्य शुरू हो चुका है तथा बेहद तेज गति से किया जाएगा। राजमार्ग पर पुराने नालों को बंद कर दिया गया है तथा नए नाले बनाए जा रहे हैं। उनका कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। रसूलपुर चौक के पास कार्य तेज कर दिया गया है। कार्य को तेज गति से शुरू करा समय से पहले पूरा कराने का प्रयास किया जाएगा। धीरज सिंह, एलिवेटेड पुल निर्माण के प्रोजेक्ट अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed