{"_id":"600c58c78ebc3e344d0f96fd","slug":"death-of-pregnant-woman-case-filed-for-dowry-death-palwal-news-noi5616136145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती महिला की मौत, दहेज हत्या का केस दर्ज
विज्ञापन
पलवल। गर्भवती महिला की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी मर गया। मृतका के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी की मौत ससुराल वालों की पिटाई से हुई है। पुलिस ने पीड़ित पिता की शिकायत पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान ने बताया कि अकबरपुर ढकोरा निवासी रणजीत ने शिकायत में कहा है कि उसकी बेटी इंदू की शादी 21 अप्रैल 2019 को सतुआगढ़ी गांव निवासी चंद्रभान के साथ हुई थी। शादी के बाद पति चंद्रभान, ससुर कालीचरण, सास श्यामवती, जेठ दिनेश व नरेश, ननद सपना व रचना दहेज की मांग को लेकर परेशान करने लगे।
28 सितंबर 2020 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके पेट में पल रहा सात माह बच्चा मर गया। जिसकी शिकायत पर महिला थाने में जांच चल रही है। 20 जनवरी 2021 को इंफेक्शन बढ़ने के कारण उसकी बेटी की उपचार के दौरान मौत हो गई।