फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Death due to electric current, case on sarpanch

करंट लगने से व्यक्ति की मौत, सरपंच पर केस

Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:44 PM IST
विज्ञापन
Death due to electric current, case on sarpanch
पलवल। गांव अलावलपुर में बिजली के करंट से झुलसे 36 वर्षीय व्यक्ति की फरीदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शव को फरीदाबाद से अलावलपुर ले जाते समय रास्ते में अलावलपुर चौकी के समीप परिजनों ने विरोध जताया। चांदहट थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर लापरवाही का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। जांच अधिकारी बादाम सिंह के अनुसार गांव अलावलपुर निवासी सुरेश चंद ने शिकायत में कहा है कि रविवार रात को वह घर पर सोया हुआ था। उसी समय उसे पता लगा कि उसके पुत्र प्रेमचंद को मंदिर पर करंट लग गया है और वह पलवल के निजी अस्पताल में है। सूचना मिलते ही पीड़ित मौके पर पहुंचा तो पता चला कि गंभीर हालात में फरीदाबाद रेफर कर दिया गया है। पीड़ित जब फरीदाबाद पहुंचा तो पता चला कि बेटे की मौत हो गई है। पीड़ित ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके बेटे की मौत जोहड़ पर गंदे पानी की निकासी के लिए लगाए गए ट्यूबवेल से करंट लगने से हुई है। इसके लिए सरपंच को जिम्मेदार ठहराया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सरपंच के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed