{"_id":"6ae0ef123e6611ac7c05eeb5","slug":"41-vehicles-seized-for-illegal-mining-palwal-news-c-25-1-mwt1009-116784-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: अवैध खनन के आरोप में 41 वाहन जब्त, 30.51 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: अवैध खनन के आरोप में 41 वाहन जब्त, 30.51 लाख जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 41 वाहनों को जब्त किया गया है। इन मामलों में कुल 30 लाख 51 हजार 150 रुपये की पेनल्टी वसूल की गई है।
उपायुक्त अखिल पिलानी लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में खनन विभाग की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए वाहनों में 21 वाहन बिना ई-रवाना के खनिज परिवहन करते पकड़े गए, जबकि 20 वाहन अंतरराज्यीय परिवहन पास (आईएसटीपी) से जुड़े नियमों का उल्लंघन करते मिले।
उपायुक्त ने कहा कि जिले में अवैध खनन और खनिजों का अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ निगरानी बढ़ाने और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन से प्राकृतिक संसाधनों को नुकसान पहुंचने के साथ पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जाए। जिले में अवैध खनन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। बैठक में विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम, डीएसपी, खनन विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।