फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Deadly attack on medical store operator and father, firing was also done

Palwal News: मेडिकल स्टोर के संचालक व पिता पर जानलेवा हमला, फायरिंग भी की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on medical store operator and father, firing was also done
पहले भी हुआ था झगड़ा, पिता की शिकायत पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। पड़ोसी दुकानदार ने रंजिश में मेडिकल स्टोर के संचालक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने फायरिंग कर लाठी-डंडों से मारपीट की। पिता ने बचाने के प्रयास किया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों पर दुकान से लूटपाट का भी आरोप है। चांदहट थाना पुलिस ने स्टोर के संचालक के पिता की शिकायत पर चार नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

जांच अधिकारी शीशपाल के अनुसार गांव सोल्डा निवासी रामपाल ने शिकायत में बताया कि बेटा गौरव मेडिकल स्टोर चलाता है। मेडिकल स्टोर के पास ही पवन की परचून की दुकान है। बीते दिनों पवन ने गौरव के साथ मारपीट की, जिसका राजीनामा करा दिया गया। उसके बाद अब पवन, हुकम, मुकेश व राम सिंह लाठी-डंडे, देसी कट्टा व चाकू लेकर आए और गौरव पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने देसी कट्टे से फायरिंग भी की। फायरिंग की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचे और बेटे को बचाने के लिए आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी जमकर मारपीट की। आरोप है कि आरोपी दुकान से करीब तीन हजार रुपये भी ले गए और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed