{"_id":"58d254274f1c1ba06e1a1ab2","slug":"withdrew-1-88-lakhs-from-the-account-online","type":"story","status":"publish","title_hn":" खाते से 1.88 लाख रुपये ऑनलाइन निकाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाते से 1.88 लाख रुपये ऑनलाइन निकाले
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
online booking
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद सालिम के बैंक एकाउंट से अज्ञात लोगों ने नोटबंदी के दौरान 10 दिन के अंदर 1 लाख 88 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित को जब धनराशि की जरूरत हुई तब यह राज खुला। अब ठगी के शिकार हुए सालिम ने हथीन थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित सालिम ने शिकायत में बताया है कि उसका कैनरा बैंक की हथीन शाखा में एकाउंट नंबर 4084101006970 है। उसने अपने एकाउंट में उक्त धनराशि नोटबंदी के दौरान 24 नवंबर 2016 को जमा कराई थी। अब उसे धनराशि की जरूरत थी तो वह बैंक शाखा में गया। खाते की जानकारी ली तो अवाक रह गया।
विज्ञापन
बैंक स्टाफ ने बताया कि उसके खाते में कोई धनराशि नहीं है। इस पर उसने बैंक स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने ने 5 दिसंबर 2016 से लेकर 15 दिसंबर 2016 के बीच सारी धनराशि निकाल ली। पीड़ित मोहम्मद सालिम ने बैंक स्टेटमेंट एवं खाते से निकाली गई राशि के विवरण की प्रति थाने में शिकायत के साथ दी है। इस बारे में सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि मोहम्मद सालिम की यह धनराशि आॉनलाइन ट्रांजेक्शन के द्वारा निकाली गई है। इस बारे में बैंक के हेडऑफिस को भी सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन