फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Withdrew 1.88 lakhs from the account online

खाते से 1.88 लाख रुपये ऑनलाइन निकाले

Wed, 22 Mar 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Mar 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
Withdrew 1.88 lakhs from the account online
online booking

शहर के वार्ड नंबर 11 निवासी मोहम्मद सालिम के बैंक एकाउंट से अज्ञात लोगों ने नोटबंदी के दौरान 10 दिन के अंदर 1 लाख 88 हजार रुपये ऑनलाइन निकाल लिए। पीड़ित को जब धनराशि की जरूरत हुई तब यह राज खुला। अब ठगी के शिकार हुए सालिम ने हथीन थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दी है। सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि शिकायत मिली है जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पीड़ित सालिम ने शिकायत में बताया है कि उसका कैनरा बैंक की हथीन शाखा में एकाउंट नंबर 4084101006970 है। उसने अपने एकाउंट में उक्त धनराशि नोटबंदी के दौरान 24 नवंबर 2016 को जमा कराई थी। अब उसे धनराशि की जरूरत थी तो वह बैंक शाखा में गया। खाते की जानकारी ली तो अवाक रह गया।
विज्ञापन


बैंक स्टाफ ने बताया कि उसके खाते में कोई धनराशि नहीं है। इस पर उसने बैंक स्टेटमेंट निकलवाई तो पता चला कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने ने 5 दिसंबर 2016 से लेकर 15 दिसंबर 2016 के बीच सारी धनराशि निकाल ली। पीड़ित मोहम्मद सालिम ने  बैंक स्टेटमेंट एवं खाते से निकाली गई राशि के विवरण की प्रति थाने में शिकायत के साथ दी है। इस बारे में सिटी पुलिस चौकी प्रभारी राजपाल ने बताया कि जांच की जा रही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि मोहम्मद सालिम की यह धनराशि आॉनलाइन ट्रांजेक्शन के द्वारा निकाली गई है। इस बारे में बैंक के हेडऑफिस को भी सूचित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed