{"_id":"5784d13a4f1c1b117a13e3c1","slug":"uncle-nephew-s-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में मामा-भांजे की मौत
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 12 Jul 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग-दो पर गांव बहरोला स्थित पुलिस लाइन के पास सोमवार की सुबह दौड़ लगाने गए मामा-भांजे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। प्रथम द्रष्टया किसी वाहन से कुचलने से मौत होना बताया जा रहा है। मृतक मामा-भांजे फौज में भर्ती की तैयारी कर रहे थे और दौड़ लगाने के लिए घर से निकले थे। वहीं परिजनों ने षड़यंत्र के तहत हत्या का आरोप लगाते हुए 14 नामजद सहित कुछ अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सदर थाना प्रभारी संदीप मोर के अनुसार मथुरा (यूपी) जिले के गांव बठैनकलां निवासी हरिकिशन ने शिकायत दर्ज कराई है कि सात जुलाई को गांव निवासी दुल्ली, टुंडल, रामकिशन, राजेंद्र, छत्तर, देवन व हरि ने हथियारों से लैस होकर उसके घर पहुंचकर उसके 19 वर्षीय पुत्र जितेंद्र के साथ मारपीट की थी और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन
जितेंद्र की सुरक्षा देखते हुए पीड़ित ने उसे अपनी बहन के पास गांव बहरोला भेज दिया। सोमवार की सुबह जितेंद्र अपने 17 वर्षीय भांजे देशराज पुत्र राजू तंवर निवासी बहरोला के साथ दौड़ करने लिए निकला था। जितेंद्र व देशराज दोनों फौज में भर्ती होने की तैयारी भी कर रहे थे।
विज्ञापन
पीड़ित ने आरोप लगाया है कि जब वह दोनों (देशराज-जितेंद्र) दौड़ कर शुगर मिल की तरफ से घर की तरफ आ रहे थे तो उक्त आरोपियों नेे गांव सीया नगला निवासी अपने रिश्तेदारों भगत सिंह, नीरज, संजय, बबली, डालन व दिल्ली निवासी पंकज व कुछ अन्य के साथ मिलकर पुलिस लाइन के पास उनकी षड़यंत्र के तहत हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही परिजन मौक पर पहुंचे और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया।
एक अन्य मामले में गांव कारना निवासी बाइक सवार रामकिशन को किठवाडी चौक पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं गांव रहराना निवासी सुनील दत्त ने कैंप थाना पुलिस को शिकायत दी है कि बाइक सवार उसके भाई खेमराज को एनएच-2 पर गांव धौलागढ़ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।