{"_id":"578375d74f1c1be97b13d6c3","slug":"umesh","type":"story","status":"publish","title_hn":" उमेश हत्याकांड का आरोपी छोटू उर्फ कैलाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उमेश हत्याकांड का आरोपी छोटू उर्फ कैलाश गिरफ्तार
palwal
Updated Mon, 11 Jul 2016 04:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए पुलिस ने शहर के उमेश हत्याकांड के मामले में लिप्त एक आरोपी छोटू उर्फ कैलाश को गिरफ्तार कर लिया है। उमेश की हत्या 13 मई 2015 को की गई थी। उक्त मामले में तीन आरोपियों को पुलिस पहले की गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस पकडे़ गए आरोपियों से 7 लाख 30 हजार रुपये भी बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
सीआईए प्रभारी अब्बास खान के अनुसार 13 मई को होडल निवासी उमेश परचून की दुकान से 8 लाख 15 हजार रुपये की नगदी लेकर बैंक में जमा कराने के लिए जा रहा था। बैंक के निकट बाइक सवार बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर नगदी छीनने का प्रयास किया था। उमेश ने बदमाशों का विरोध किया तो उन्होंने उमेश को गोली मार दी और नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। जिसमें उमेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पुलिस राजीव, कौशल व सोनू को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब्बास खान ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मामले में आरोपी छोटू उर्फ कैलाश आठ जुलाई को मथुरा की अदालत में पेशी पर जाने वाला है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और अदालत के आसपास घेरा डाल दिया, लेकिन छोटू पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। लेकिन दूसरी सूचना के आधार पर पुलिस ने छोटू को हसनपुर चौक पर धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन