फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   arrest

गोली मारकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Sep 2016 05:34 PM IST
palwal
palwal Updated Wed, 21 Sep 2016 05:34 PM IST
विज्ञापन
arrest
पुलिस की गिरफ्त में हत्या आरोपी - फोटो : अमर उजाला

कैंप थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मंगलवार को हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना स्थल के समीप चाय की दुकान चलाने वाले एक युवक को भी हत्या के सुबूत छिपाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मंगलवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन


गांव दीघोट निवासी धारा सिंह दिल्ली में ड्राफ्टमैन के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले कुछ समय से अपने परिजनों के साथ सिविल लाइन में रहते हैं। उनका 22 वर्षीय पुत्र जितेंद्र एक निजी कंपनी में कार्यरत है। जितेंद्र की कुछ दिन पूर्व गांव अटोहा निवासी आकाश से कहासुनी हो गई थी। जिसके चलते आकाश ने जितेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल के अनुसार मृतक के पिता ने शिकायत दी है कि सोमवार की देर रात जितेंद्र एनएच-2 पर विश्राम गृह के समीप चाय की दुकान के पास खड़ा था। उसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए गांव अटोहा निवासी आकाश ने जितेंद्र को गोली मार दी और हवाई फायर करते हुए फरार हो गया। गोली लगने से जितेंद्र लहूलुहान अवस्था में वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने घायल जितेंद्र को
विज्ञापन
विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
डीएसपी सहगल के अनुसार सोमवार रात को ही पुलिस पार्टियों का गठन कर आरोपी को काबू करने के लिए छापेमारी की गई। जिस पर मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उनके अनुसार वारदात


स्थल पर चाय की दुकान करने वाले सतीश को भी गिरफ्तार किया गया है। सतीश पर हत्या के सुबूत छिपाने व दुकान पर शराब पिलाने का आरोप है। उनके अनुसार आकाश को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड में आरोपी से वारदात में प्रयोग बाइक व पिस्तौल को बरामद किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed