फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   The residue contained two trucks full of cattle , four arrested

मवेशी अवशेषों से भरे दो ट्रक काबू, चार गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 04:52 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Thu, 25 Aug 2016 04:52 PM IST
विज्ञापन
 The residue contained two trucks full of cattle , four arrested
पुलिस बल। - फोटो : file photo

शहर थाना पुलिस ने संदिग्ध पशु अवशेषों से भरे हुए दो ट्रकों को काबू किया है। पुलिस ने ट्रकों के चालकों व परिचालकों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। सूचना मिलते ही एसपी राहुल शर्मा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए तथा माहौल को तनावपूर्ण बनने से पहले ही संभाल लिया। 

विज्ञापन


शहर थाना एसएचओ संतोष कुमार के अनुसार बुधवार की सुबह गुड़गांव रोड पर गांव घुघेरा के समीप से दो ट्रक गुजर रहे थे। उनमें से उठ रही तेज दुर्गंध के चलते ग्रामीणों व गोरक्षा दल के सदस्यों ने उन्हें रोक लिया। कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना भी दे दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही शहर थाना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गई और ट्रकों के चालक व परिचालकों को काबू में ले लिया। मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई, जिस पर एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल, डीएसपी अभिमन्यु लोहान व अन्य पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए व हालात को काबू में किया। मौके पर ही डॉक्टरों की टीम बुलाकर अवशेषों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेज दिए गए। ट्रकों को जब्त कर चालकों व परिचालकों को हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी राहुल शर्मा के अनुसार पुलिस ने ट्रकों पर चालक व परिचालक जावेद पुत्र अब्दुल गफुर, अरसद निवासी हंसपुरी थाना नगीना, जुनेद पुत्र अब्दुल रसीद निवासी फीवड़ फिरोजपुर झिरका व रोहित निवासी आखेडा (नूंह) को हिरासत में ले कर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पड़ताल में पता चला है कि ट्रकों को संबल (यूपी) से गुजरात में किसी कंपनी में ले जाया जा रहा था। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं गोरक्षा दल के जिला संयोजक सुरेंद्र ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गौरक्षा दल के सदस्यों ने ट्रकों को गांव घुघेरा के पास निजी ढाबे के पास रुकवा लिया और उनमें गो हड्डियों के चुरे के भरे होने का शक जाहिर किया। उनका कहना है कि सूचना दिए जाने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed