{"_id":"5739a4904f1c1bc54aac72d1","slug":"readymade-garment-traders-sought-extortion","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडीमेड कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेडीमेड कपड़ा व्यापारी से मांगी रंगदारी
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 16 May 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर समीर दत्ता सड़क से करीब 25 फुट नीचे जा गिरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगदारी के लिए बदमाशों ने एक रेडीमेड कपड़ा व्यापारी को जान से मारने की धमकी दी है। व्यापारी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने एक नामजद सहित दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार के अनुसार शिव कालोनी निवासी विजय ने शिकायत दी है कि बस स्टैंड चौक के समीप उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को गांव धतीर निवासी कृष्ण अपने एक अन्य साथी के साथ उनकी दुकान पर आया। कृष्ण ने कहा कि उन्हें प्रति माह तीन हजार रुपये व एक जोड़ी कपड़े चाहिए। विजय के अनुसार उनका कहना था कि अगर यहां दुकान करनी है तो उन्हें रंगदारी देनी ही होगी।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता के अनुसार उक्त युवक पहले भी कई बार दुकान पर आ चुके हैं। रंगदारी नहीं देने पर आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर चले गए। एसएचओ के अनुसार शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले बदमाश पहले भी पुलिस के लिए चुनौती बनते रहे हैं। पिछले दिनों बदमाशों ने रंगदारी के लिए शहर की पॉश न्यू कॅालोनी में एक रेडीमेड कपड़ों के शोरूम में फायरिंग कर पुलिस को चुनौती भी दी थी। उस समय एसपी राजेश दुग्गल ने पुलिस की कई टीमों का गठन कर रंगदारी के लिए व्यापारियों में दहशत फैलाने वाले गैंग के छह सदस्यों को दबोचा था। सभी आरोपी अभी तक न्यायिक हिरासत में बंद हैं।
-----
पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है अजय गुर्जर
- शहर में रंगदारी के लिए व्यापारियों में दहशत बनाने की शुरूआत गांव तुमसरा निवासी कुख्यात बदमाश अजय गुर्जर ने की थी। अजय ने शहर के कई नामचीन व्यापारियों सहित फरीदाबाद, गुड़गांव दिल्ली के व्यापारियों को रंगदारी के लिए धमकी दी थी। सूत्रों के अनुसार कुछ लोगों ने तो उसे मोटी राशि देकर अपना पीछा छुड़ाया था व कुछ ने पुलिस की शरण लेते हुए उसके खिलाफ केस भी दर्ज कराए थे, लेकिन पुलिस उसे आज तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मुख्य बात यह है कि पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल होने के बावजूद भी पुलिस के पास उसका कोई फोटो नहीं है। अजय गुर्जर के रास्ते पर चलते हुए कुछ और बदमाशों ने रंगदारी को अपने कार्यक्षेत्र में शामिल कर लिया।