फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police smash the rogues building sketch

लूट के मामले में पुलिस बनवा रही बदमाशों के स्केच

Wed, 04 May 2016 04:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 04 May 2016 04:49 PM IST
विज्ञापन
Police smash the rogues building sketch
लूट - फोटो : file photo

एनएच-2 पर पर गांव मीतरोल के समीप आकाश फिलिंग स्टेशन के प्रबंधक व कर्मचारी से हुई 10 लाख 26 हजार रुपये की लूट मामले में सदर पुलिस बदमाशों के स्केच बनवा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह तैयार किए जा रहे हैं, जिससे बदमाशों की पहचान हो सके। 

विज्ञापन


सदर थाना एसएचओ रामकुमार के बताया कि लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस पेट्रोल पंप कर्मियों से भी अपने आधार पर पूछताछ कर रही है। एसपी राजेश दुग्गल ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने आधार पर जांच करने के आदेश दिए हुए हैं।
विज्ञापन


पुलिस की साइबर सेल भी मामले की जांच में लगी है।  गौरतलब है कि सोमवार की दोपहर पेट्रोल पंप से बैंक में कैश जमा कराने जा रहे मैनेजर गजेंद्र व कर्मचारी लोकेश की कार को ओवरटेक कर इनोवा कार सवार पांच अज्ञात लुटेरों ने उन पर हमला कर 10 लाख 26 हजार रुपये लूट लिए थे और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्लेटी रंग की इनोवा कार में आए पांच बदमाशों, जिनमें से एक युवक ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, लूट की वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने गन प्वाइंट पर लूट की व हवाई फायर कर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed