{"_id":"58da44ad4f1c1b447763ee84","slug":"pickup-train-driver-beaten-to-20-thousand-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप गाड़ी चालक को पीटकर 20 हजार लूटे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप गाड़ी चालक को पीटकर 20 हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Mar 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
पकड़े गए अभियुक्त
- फोटो : file photo
दिल्ली से फूल बेचकर आ रहे पिकअप गाड़ी चालक से पलवल-अलीगढ़ मार्ग पर गांव किठवाड़ी के समीप कुछ लोगों ने मारपीट कर 20 हजार, फोन व जरूरी कागजात को लूट लिया। चांदहट थाना पुलिस ने पीड़ित कि शिकायत पर तीन नामजद सहित दो अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जबकि एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी रामजीवन के अनुसार, गांव सतुआगढी निवासी लक्ष्मण ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने खेतों में फूलों की खेती करता है। गत 25 मार्च को अपनी पिकअप गाड़ी में फूलों को लेकर दिल्ली बेचने के लिए गया था। रात करीब आठ बजे के लगभग गांव किठवाड़ी निवासी राहुल, विष्णु, लोकेश व दो अन्य युवकों ने गांव के समीप ही पीड़ित की गाड़ी को रोक लिया।
विज्ञापन
उक्त लोगों ने पीड़ित के साथ पहले मार पिटाई की और उससे 20 हजार 800 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन व गाड़ी की आरसी को लूट व जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी लुटेरों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन