फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   national bird case gone in cm window

राष्ट्रीय पक्षी के शिकार का मामला सीएम विंडो को भेजा

Mon, 13 Jun 2016 04:14 PM IST
palwal
palwal Updated Mon, 13 Jun 2016 04:14 PM IST
विज्ञापन
national bird case gone in cm window
- फोटो : अमर उजाला

 गांव मठेपुर में राष्ट्रीय पक्षी मोर के शिकार के मामले ने तूल पकड लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सीएम विंडो एवं हरियाणा के डीजीपी केपी सिंह तक लिखित शिकायत भेजी गई है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता इस्माइल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 7 जून को सांय 6:00 बजे राष्ट्रीय पक्षी मोर का शिकार गोली मारकर किया गया था। इसकी लिखित सूचना हथीन थाना को दी गई थी। पुलिस को शिकार करने वाले दो लोगों के नाम भी बताए थे। पुलिस ने उन्हें हिरासत में भी लिया था, लेकिन पुलिस ने किसी दबाव के जांच करने की बात कहकर उन्हें छोड़ दिया था।
विज्ञापन


इस मामले में जिला वन्य संरक्षण अधिकारी डेलचंद भी आए परंतु आरोपियों के खिलाफ  कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस्माइल ने सीएम विंडो एवं डीजीपी हरियाणा केपी सिंह को लिखित शिकायत भेज कर मांग की है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करके आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ  हथीन के एसएचओ दीपचंद का कहना है कि मौके पर जांच की गई थी। शिकायत निराधार पाई गई जबकि शिकायतकर्ता का आरोप है जांच के नाम पर ढोंग किया गया तथा शिकायतकर्ता को मौके पर ही नहीं बुलाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed