{"_id":"571761744f1c1bf7408b4579","slug":"kidnappers-arrest-outside-the-agm","type":"story","status":"publish","title_hn":" एजीएम को अगवा करने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजीएम को अगवा करने वाले पुलिस की गिरफ्त से बाहर
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Wed, 20 Apr 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
अपहरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच-2 स्थित बहुराष्ट्रीय कंपनी क्नौर ब्रेम्स के सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) दीपक त्यागी के अपहरण के मामले में पुलिस फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पांच दिन की रिमांड पर चल रहे आरोपी शिव कालोनी निवासी संजू की रिमांड मंगलवार को समाप्त हो गई। मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि एक मल्टीनेशनल कंपनी के एजीएम दीपक त्यागी बुधवार शाम अपनी कार से कंपनी से बाहर निकले थे। राजमार्ग पर उनकी कार को एक कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद दीपक कार से बाहर निकले तो दूसरी कार में सवार चार युवकों ने दीपक के साथ मारपीट शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
शोर सुनकर कंपनी कर्मचारी घटना स्थल की तरफ दौड़ पड़े। कर्मचारियों को अपनी तरफ आते देख आरोपी युवक दीपक त्यागी को अपनी कार में डालकर अपने साथ ले गए थे। आरोपियों में से एक संजू को कर्मचारियों ने मौके पर पकड़ लिया था। पुलिस मामले के तीन आरोपियों जोधपुर निवासी देवा, पंचवटी कॉलोनी निवासी महीपाल व परमवीर को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन