{"_id":"581708a2bda3a5d6e5842eac6e2fa15d","slug":"has-been-coaching-young-woman-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग गई युवती लापता ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोचिंग गई युवती लापता
ब्यूरो, अमर उजाला, तावड़ू
Updated Wed, 03 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव कालरपुरी से कोचिंग गई एक युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
गांव कालपुरी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री रेवाड़ी स्थित युवा एकेडमी में एक महीने से कोचिंग ले रही थी। 26 जनवरी के बाद तीन दिन तक उसने रेवाड़ी के पास स्थित अपने मामा के गांव डाखिया थाना धारूहेड़ा से एकेड़मी में कोचिंग ली। 30 जनवरी को देर शाम तक उसकी पुत्री अपने मामा के घर व गांव कालपुरी नहीं पहुंची तो परिजन व रिशतेदारों ने उसे काफी तलाश किया।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि पुलिस को 30 जनवरी की शाम को ही इस मामले की सूचना दे दी गई। लेकिन पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें कई दिनों तक परेशान किया।
विज्ञापन
उधर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। उचित कार्रवाई जारी है।